Total Users- 1,157,757

spot_img

Total Users- 1,157,757

Monday, February 9, 2026
spot_img

 New York के पार्क में गोलीबारी, एक की मौत

अमेरिका में सार्वजनिक गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को हुए ताजा घटनाक्रम में न्यूयॉर्क के एक पार्क में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम छह अन्य घायल हो गए। रोचेस्टर पुलिस ने बताया कि उन्हें शाम छह बज कर करीब बीस मिनट पर मेपलवुड पार्क में गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर भारी भीड़ जमा थी और वहां कुछ लोग गोली लगने से घायल मिले। कैप्टन ग्रेग बेलो ने बताया कि 20 वर्ष से अधिक आयु के एक वयस्क की मौत हो गई, एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोट आई और पांच लोगों को मामूली चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेलो ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान उजागर नहीं की गई है। आयरनडेक्वोइट पुलिस, मोनरो काउंटी शेरिफ कार्यालय, रोचेस्टर पुलिस और न्यूयॉर्क राज्य पुलिस समेत कई पुलिस एजेंसियों ने पार्क में पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। रोचेस्टर पुलिस ने गोलीबारी के समय इलाके में एक पार्टी के आयोजन की पुष्टि की है।

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े