मणिपुर : अफीम और ब्राउन शुगर जब्त, 52 वर्षीय महिला समेत कुल चार संदिग्ध गिरफ्तार

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। दो अलग-अलग जिलों में चलाए गए विशेष अभियानों के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने 3 किलोग्राम से अधिक अफीम और 1.6 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली ब्राउन शुगर बरामद की है।

इस सिलसिले में एक 52 वर्षीय महिला समेत कुल चार संदिग्ध नशा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार मादक पदार्थ निरोधक अभियान बुधवार को इंफाल पश्चिम और चुराचांदपुर जिलों में चलाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के मंत्रीपुखरी बाजार के पास सुरक्षा बलों ने 3.66 किलोग्राम अफीम बरामद की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि एक अन्य अभियान में चुराचांदपुर जिले के सोंगजा खोपी गांव से 52 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.6 किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े