बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह में लोक संस्कृति और देशभक्ति की मनमोहक प्रस्तुति

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संविधान निर्मात्री सभा के पूर्णकालिक सदस्य बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की पुण्य स्मृति में आयोजित दो दिवसीय स्मृति समारोह के तहत जांजगीर के सी-मार्ट परिसर (कचहरी चौक) और कृषि विज्ञान केंद्र जर्वे (च) में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में सी-मार्ट परिसर में विधिक संगोष्ठी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय कलाकारों, स्कूली छात्र-छात्राओं और छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों ने देशभक्ति, सामाजिक सरोकार और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। स्कूली विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में उत्साह, आत्मविश्वास और प्रतिभा की झलक देखने को मिली।

विधिक संगोष्ठी में नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

समारोह के अंतर्गत आयोजित विधिक संगोष्ठी में नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों और विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी गई। विभिन्न कानूनों, निःशुल्क विधिक सहायता, नागरिक अधिकारों और संबंधित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

संगोष्ठी में मौजूद नागरिकों ने विधिक विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

भरतनाट्यम प्रस्तुति से सान्वी ने मोहा दर्शकों का मन

कार्यक्रम में जय भारत स्कूल जांजगीर की कक्षा तीसरी की छात्रा कु. सान्वी वी. यादव ने शानदार भरतनाट्यम प्रस्तुति दी। पारंपरिक वेशभूषा, भाव-भंगिमाओं और आत्मविश्वास से भरपूर उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कम उम्र में सान्वी की उत्कृष्ट कला प्रतिभा और मंचीय आत्मविश्वास ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। दर्शकों ने उनकी प्रस्तुति की सराहना की।

More Topics

DUSU Election: ABVP ने NSUI को 3-0 से हराया, तीन प्रमुख पदों पर दर्ज की जीत

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय...

भारत-नेपाल IGSC बैठक: कनेक्टिविटी और व्यापार को लेकर अहम चर्चा

नई दिल्ली में 16-17 सितंबर 2026 को हुई भारत-नेपाल...

इसे भी पढ़े