सावन के महीने में व्रत के दौरान अरबी के कबाब एक पौष्टिक और स्वादिष्ट फलाहारी

सावन का महीना शुरु होने में सिर्फ कुछ ही समय रह गया है। इस महीने में सभी शिव भक्त व्रत रखते और पूजा-अर्चना करते हैं। व्रत के दौरान एक जैसा फलाहर खाकर लोग बोर भी हो जाते हैं। लेकिन अब आपको बोर होने की जरुरत नहीं है। अब कुछ यूनीक, क्रिस्पी और चटपटा ट्राई कर सकती है, इस बार अपने घर पर अरबी के कबाब बना सकती हैं।

साम्रगी

-अरबी- 250 ग्राम (उबली हुई)
-कुट्टू या सिंघाड़े का आटा- 2-3 बड़े चम्मच
-हरी मिर्च- 1-2
-अदरक-1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
-हरा धनिया-2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
-भुना जीरा पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
-अमचूर पाउडर या नींबू का रस-1/2 छोटा चम्मच
-सेंधा नमक-स्वादानुसार
-काली मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
-तेल या घी-तलने के लिए

अरबी के कबाब बनाने की विधि

  • सबसे पहले अरबी को प्रेशर कुकर या भगोने में डालकर उबालें। पकने के बाद अरबी का छिलका उतारें। इसके बाद हाथ में हल्का-सा तेल लगाकर इसे अच्छे से मैश करें। ध्यान रखें कि गांठ न रहे।
  • इसके बाद कबाब का मिश्रण तैयार करने के लिए मैश की हुई अरबी में हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर, अमचूर या नींबू का रस, काली मिर्च और सेंधा नमक डालकर मिक्स करें।
  • अब आप इन सभी चीजों को अच्छे से बाइंडिंग और कुरकुरेपन के लिए इसमें कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा या अरारोट डाल दें। फिर इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।

कबाब बनाने का प्रोसेस

यह सबसे जरुरी स्टेप है। इसके लिए हाथों पर थोड़ा-सा तेल या घी लगाएं। इसके बाद मिश्रण में से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर गोल टिक्की या कबाब का आकार दें। ध्यान रहे कि इसको हल्के हाथ से प्रेस कर सकते हैं, वरना टूटने का डर रहता है।

फ्राई करने की प्रक्रिया

जब सभी कबाब अच्छे से बना जाए, तो दूसरी ओर गैस जलाकर उस पर पैन रखें और 2-3 बड़े चम्मच तेल या घी डालें और गर्म करें। फिर एक-एक करके कबाब को पैन में रखें और फ्लेम को स्लो कर इसे शैलो फ्राई करें।

एक तरफ से कबाब सुनहरे और कुरकुरे हो जाए, तो आराम से पलटें और क्रिस्पी होने तक दोबारा सेंकें। सभी कबाब को इसी प्रक्रिया से फ्राई करें।

सर्व करने का तरीका

इसको आप दही, हरी चटनी और चाय के साथ सर्व कर सकती हैं। अगर आप कम तीखा खाते हैं, तो आप लाल चटनी के साथ खा सकते हैं।

ध्यान योग्य टिप्स

  • उबली हुई अरबी को पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही छीलें और मैश करें, वरना यह बहुत ज्यादा चिपचिपी हो सकती है।
  • कबाब को स्मूथ बनाने के लिए इसे मैशर की मदद से मोटे कद्दूकस या कांटे से भी मैश कर सकते हैं।

More Topics

प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने...

अखिलेश यादव ने 37 दिन चले CJP छात्र आंदोलन के ‘गुप्त समझौते’ पर पारदर्शिता की मांग की

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को परीक्षा से जुड़े मुद्दों...

इसे भी पढ़े