होंठों का कालापन दूर करने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जगह ये 3 असरदार घरेलू नुस्खे अपनाएं

महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए न जाने क्या-क्या नहीं करती हैं। ऐसे में कुछ बाजार के महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स को खरीदती हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खों को ट्राई करती है। खासतौर पर खूबसूरत दिखना सिर्फ चेहरे को चमकना नहीं होता बल्कि आंखे, आइब्रो और होठों का भी ख्याल रखन चाहिए।

अक्सर लोगों की शिकायत रहती हैं कि मेरे होंठ काले जल्दी हो जाते हैं, इसके पीछे केमिकल वाली लिपस्टिक इस्तेमाल भी हो सकते हैं। अब अपने काले लिप्स को चमकदार बनाने के लिए इस ब्यूटी हैक को जरुर ट्राई करें।

शहद और चीनी से करें स्क्रब

होंठों का कालापन दूर करने के लिए होंठो से डेड स्किन को रिमूव करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको स्क्रबिंग करना होगा। आप शहद और चीनी से होंठों को स्क्रब कर सकते हैं। इसके लिए आप आधे चम्मच शहद में थोड़ी चीनी मिलाएं और 2 मिनट तक होंठों तक मसाज करें। इसके बाद होंठों को साफ पानी से धो लें। इस उपाय से आपके लिप्स सॉफ्ट बनेंगे और डेड स्किन भी रिमूव हो जाएगी। ध्यान रखें कि होंठों पर ज्यादा तेज न रगड़ें।

गुलाब की पंखुड़ी और दूध

गुलाब की पंखुड़ियां भी होंठों की खूबसूरती बनाने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए फ्रेश गुलाब की पंखुड़ियों को धोकर थोड़े से दूर में भिगोकर पीस लें। इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए होंठ पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से ड्राईनेस कम हो जाएगी और ये पिंक होने शुरु हो जाएंगे।

नारियल तेल से करें मसाज

नारियल का तेल होंठों को मॉइश्चर देने का कार्य करता है। जब आप सोने जाएं तो थोड़ा सा नारियल तेल लेकर होंठों पर लगाएं और करीब 2 मिनट तक मसाज करें। इससे होंठ फटने बंद हो जाते हैं और इनमें नमी बनी रहती है। नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर आपके होंठ गुलाबी नजर आते हैं।

इन बातों का रखें विशेष ख्याल

  • पहली बार इस नुस्खे को ट्राई कर रहे हैं, तो एक बार पैच टेस्ट जरुर करें।
  • होंठों को बार-बार चाटने से बचें।
  • नियमित रूप से करें इस्तेमाल।
  • यदि होंठों पर जलन या घाव हो, तो डॉक्टर से सलाह लें।

More Topics

इसे भी पढ़े