अदरक का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है,पर इन्हें स्टोर कर ताजगी कैसे बरक़रार रखें

अदरक भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है. चाय से लेकर सब्जी, दाल और कई तरह के व्यंजनों में इसका इस्तेमाल किया जाता है. इसकी तेज खुशबू और अनोखा स्वाद खाने का जायका बढ़ा देता है. हालांकि, अगर अदरक को सही तरीके से स्टोर न किया जाए तो यह जल्दी सूख सकता है या खराब हो सकता है. ऐसे में कुछ आसान तरीकों की मदद से अदरक को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है.

अगर आपको अदरक कुछ दिनों के भीतर इस्तेमाल करनी है, तो इसे कमरे के सामान्य तापमान पर रखा जा सकता है. इसे किसी सूखी और ठंडी जगह पर रखने से यह लगभग एक से दो सप्ताह तक ठीक रहती है. लेकिन ज्यादा समय तक बाहर रखने पर अदरक का रस कम होने लगता है और इसका स्वाद भी पहले जैसा नहीं रहता.

1 महीने तक करें अदरक स्टोर

यदि आप अदरक को कुछ हफ्तों तक सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो फ्रिज सबसे अच्छा विकल्प है. इसके लिए अदरक को पहले पेपर टॉवल में लपेट लें. इसके बाद इसे एयरटाइट डिब्बे या प्लास्टिक बैग में रखकर फ्रिज में रख दें. इस तरीके से अदरक लगभग 1 महीने तक ताजा बनी रह सकती है.

ये तरीके भी कारगर

लंबे समय तक स्टोर करने के लिए फ्रीजर का इस्तेमाल किया जा सकता है. सबसे पहले अदरक को धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों या स्लाइस में काट लें. अब इन्हें फ्रीजर बैग में भरकर फ्रीजर में रख दें. इस तरह अदरक करीब छह महीने तक सुरक्षित रह सकती है. जरूरत पड़ने पर इसे सीधे फ्रीजर से निकालकर कद्दूकस या काटकर इस्तेमाल किया जा सकता है.

अदरक को तेल या सिरके में डुबोकर भी सुरक्षित रखा जा सकता है. इसके लिए अदरक को साफ करके छोटे टुकड़ों में काट लें और किसी साफ कांच के जार में भरकर उस पर तेल या सिरका डाल दें. फिर इसे फ्रिज में रख दें. यह तरीका अदरक को लंबे समय तक खराब होने से बचाता है और उसमें हल्का स्वाद भी जोड़ देता है.

कुछ लोग अदरक का जूस बनाकर भी स्टोर करते हैं. इस जूस का उपयोग चाय, हेल्थ ड्रिंक या अन्य पेय पदार्थों में आसानी से किया जा सकता है. इससे हर बार अदरक छीलने और काटने की परेशानी भी नहीं होती.

More Topics

PIB की फैक्ट चेक यूनिट ने पीएम मोदी और पीयूष गोयल के वायरल वीडियो को AI डीपफेक करार दिया

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

इसे भी पढ़े