Total Users-

1,229,232

spot_img

Total Users-

1,229,232
Thursday, May 28, 2026
spot_img

नेचुरल तरीके से 3 स्टेप्स वाले स्किन केयर रूटीन

अगर आप बिना महंगे ट्रीटमेंट के नेचुरल तरीके से अपनी त्वचा को हेल्दी और यंग बनाए रखना चाहती हैं, तो हम आपको एक 3 स्टेप्स वाले स्किन केयर रूटीन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

इसको रोजाना अपनाकर आप अपनी रियल उम्र से 10 साल छोटी नजर आ सकती हैं। क्योंकि अगर आपकी स्किन को भरपूर पोषण और हाइड्रेशन मिलता रहेगा, तो आपकी त्वचा अधिक उम्र से ज्यादा यूथफूल नजर आएंगी।

नारियल पानी से फेस क्लींजिंग
सबसे पहले फेस को नारियल पानी से साफ करें। इसके लिए कॉटन बॉल को ताजे नारियल पानी में भिगोकर पूरे फेस और गर्दन पर हल्के हाथों से अप्लाई करें। इसको करीब 5-10 मिनट तक फेस पर लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। आप दिन में एक बार इसको खासरूप से सुबह के समय इस्तेमाल करें।

फायदे
नारियल पानी एक नेचुलर क्लींजर के रूप में काम करता है। यह स्किन से धूल, गंदगी और एक्स्ट्रा तेल को हटाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे एजिंग प्रोसेस धीमा हो जाता है। इससे आपका चेहरा फ्रेश, साफ और ग्लोइंग नजर आता है। इस टोनर के नियमित इस्तेमाल से स्किन टोन बेहतर होती है और पिंपल्स की समस्या से कम हो सकती है।

चावल और दूध का फेस पैक
रात भर के लिए 2 चम्मच चावल को पानी में भिगो दें। फिर अगली सुबह पीसकर इसका पेस्ट बना लें। इसमें 1-2 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं और एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पैक को फेस और गर्दन पर अप्लाई करें और 15-20 मिनट तक सूखने के लिए रख दें। सप्ताह में इसको 2-3 बार लगाया जा सकता है।

फायदे
चावल का फेस पैक त्वचा को नेचुरल तरीके से स्मूद और ब्राइट करता है। चावल में मौजूद स्टार्च स्किन को टाइट करता है। जिससे फाइन लाइंस और झुर्रियों की समस्या कम होती है। दूध स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और डेड स्किन को हटाता है। चावल और दूध का यह कॉम्बिनेशन त्वचा को यंग, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।

विटामिन-ई ऑयल से मसाज
रोजाना रात में सोने से पहले विटामिन ई कैप्सूल को तोड़कर इसका तेल निकाल लें। फिर हल्के हाथों से फेस पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। खासकर गालों, आंखों के आसपास और माथे पर धीरे-धीरे हल्के हाथों से मसाज करें। इसको रात भर फेस पर लगा रहने दें और सुबह फेस वॉश कर लें। इसको रोजाना या सप्ताह में कम से कम 4 से 5 बार किया जा सकता है।

फायदे
स्किन के लिए विटामिन ई नेचुरल एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट की तरह काम करता है। यह स्किन को डीप हाइड्रेशन देता है और ड्राईनेस कम करता है। इससे फाइन लाइंस, झुर्रियां और डार्क स्पॉट्स कम होने लगते हैं। वहीं नियमित मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है और फेस ज्यादा यंग नजर आता है।

More Topics

राशन वितरण प्रणाली में बड़े बदलाव को मिली मंजूरी, 81 करोड़ 45 लाख लाभार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल...

अमेरिका द्वारा किए गए नए हमलों की ईरान ने कड़ी निंदा की

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिका द्वारा किए गए नए...

इसे भी पढ़े