Total Users-

1,228,096

spot_img

Total Users-

1,228,096
Sunday, May 24, 2026
spot_img

गर्मियों में ऑयली स्कैल्प और बार-बार बाल धोने की समस्या से पाये छुटकारा

गर्मियों के मौसम में धूल, तेज धूप और पसीने की वजह से स्कैल्प पर ऑयल और चिपचिपापन जमा होने लगता है। इस वजह से बाल हमेशा ऑयली और बेजान नजर आते हैं। इस समस्या से परेशान होकर कई लोग हर दूसरे दिन बाल धोने लगते हैं, लेकिन बार-बार शैम्पू करने से स्कैल्प ड्राई हो जाती है और बाल और ज्यादा खराब दिखने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो एक आसान हेयर मास्क आपकी इस मुश्किल को पलभर में हल कर सकता है।

गुलाब जल और नींबू से बना यह खास हेयर मास्क आपकी स्कैल्प को अंदर से ठंडक पहुंचाता है और बालों को एकदम फ्रेश और हल्का महसूस कराता है। आइए इसे बनाने और लगाने का सबसे आसान तरीका जानते हैं।

हेयर मास्क बनाने के लिए जरूरी चीजें
इस नेचुरल हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत होगी, 4 से 5 चम्मच गुलाब जल, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच एलोवेरा जेल।

हेयर मास्क बनाने का तरीका
इस मास्क को तैयार करना बेहद आसान है। सबसे पहले एक साफ कटोरी लें और उसमें गुलाब जल और नींबू का रस डाल लें। अगर आपके बालों को एलोवेरा सूट करता है, तो इस मिश्रण में एक चम्मच एलोवेरा जेल भी मिला लें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह आपस में मिक्स कर लें। आपका घरेलू हेयर मास्क तैयार है।

इस्तेमाल करने का सही तरीका
बेहतर रिजल्ट के लिए इस मास्क को सही तरीके से लगाना जरूरी है। सबसे पहले अपने बालों को शैम्पू से अच्छी तरह धो लें। जब बाल सूख जाएं, तो उन्हें अच्छे से सुलझा लें और दो हिस्सों में बांट लें।

अब इस मास्क को पूरे स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। लगाने के बाद हल्के हाथों से 5 मिनट तक सिर की मसाज करें। इस मास्क को कम से कम 1 घंटे के लिए बालों में लगा रहने दें। 1 घंटे बाद बालों को सिर्फ सादे पानी से अच्छी तरह धो लें। ध्यान रखें कि मास्क धोने के बाद दोबारा शैम्पू का इस्तेमाल नहीं करना है।

अच्छे परिणाम के लिए इस हेयर मास्क को हफ्ते में एक से दो बार जरूर इस्तेमाल करें। इससे आपको चिपचिपे स्कैल्प से तो राहत मिलेगी ही, साथ ही आपके बाल चमकदार और खूबसूरत भी बनेंगे।

More Topics

दुर्ग में एक ही परिवार के 4 लोगों की सामूहिक मौत, इलाके में सनसनी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र...

’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत’

सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु...

इसे भी पढ़े