Total Users-

1,226,983

spot_img

Total Users-

1,226,983
Wednesday, May 20, 2026
spot_img

बेसन से नहीं सूजी से बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी का ढोकला

ढोकला एक ऐसी डिश है जिसका नाम सुनते ही सब के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ जाती है। आमतौर पर ढोकला बेसन से बनाया जाता है, लेकिन हम आपको आज सूजी के ढोकले की रेसिपी बताएंगे। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पाचन के लिहाज से भी काफी हल्का होता है। इसका सेवन आप ब्रेकफास्ट या फिर स्नैक्स तौर पर भी कर सकते हैं। चलिए अब इसी के साथ जानते हैं इसकी आसान सी रेसिपी के बारे में –

सामग्री :
सूजी (रवा) – 1 कप
दही (खट्टा) – 1 कप
बेकिंग सोडा – 1 टी स्पून
तेल जरूरत के मुताबिक
पानी – एक तिहाई कप
नमक -स्वादानुसार

तड़के के लिए:
राई – 1/2 टी स्पून
तिल – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च कटी- 1
कढ़ी पत्ते – 8-10
हरा धनिया कटा – 1 टेबल स्पून
तेल – 1 टेबल स्पून

विधि

सबसे पहले एक कटोरे में सूजी डालें। इसमें एक कप दही और एक तिहाई पानी डालकर मिक्स करें।

  • इसके बाद नमक डालकर अच्छे से फेंटें। मिश्रण को इतना फेंटना है कि घोल में कोई गांठ न रह जाए।
  • इसके बाद घोल को ढककर 20 मिनट के लिए अलग रख दें, जिससे अच्छी तरह से सैट हो जाए।
  • तय समय के बाद घोल को लें और उसमें बेकिंग सोडा लाकर अच्छी तरह से घोलें।
  • फिर एक थाली लें और उसके तले को तेल डालकर चिकना कर लें। तैयार घोल को थाली की आधा इंच ऊंचाई तक डालें।
  • अब ढोकला बनाने का बर्तन लें और उसमें 1-2 ग्लास पानी डालें। इसके बाद बर्तन में स्टैंड रखें और उसके ऊपर घोल वाली थाली रख दें।
  • अब बर्तन को ढककर हाई फ्लेम पर ढोकला भाप की मदद से पकाएं। ढोकला 10-15 मिनट में पककर तैयार हो जाएगा।
  • 10 मिनट बाद ढोकला में चाकू डालकर देखें। अगर चाकू चिपके नहीं तो ढोकला 5 मिनट तक और भाप में पकाएं।
  • इसके बाद गैस बंद कर दें और ढोकले की थाली बर्तन से निकाल लें। ढोकला ठंडा होने के बाद उसके चौकोर टुकड़े काट लें।
  • इसके बाद तड़का तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करें। एक छोटे पैन में तेल डालकर गरम करें और राई, जीरा डालकर चटकाएं।
  • राई जब फूटने लगे तो तिल, हरी मिर्च और कढ़ी पत्ता डालकर कुछ सैकंड भूनें और फिर गैस बंद कर दें।
  • अब तैयार तड़का कटे हुए रवा ढोकलों पर डालें और फिर हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें। तैयार है सूजी ढोकला।

More Topics

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट और रुपये का नया रिकॉर्ड निचला स्तर

बाजार में आई भारी गिरावट के कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज,...

भिलाई और जामुल में आज ‘सुशासन तिहार’ शिविर

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के अनुसार, आज 19 मई को...

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से लूट और आरोपी गिरफ्तार:

रायपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड का 182 करोड़ का ओवरटाइम घोटाला:

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 182.98 करोड़ रुपये...

इसे भी पढ़े