आपको ऐसे परांठो की रेसिपी बताएंगे जिसे खाकर हर कोई इसका फैन हो जाएगा। दरअसल, हम बात कर रहे हैं मलाई पराठा का बारे में। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी है क्योंकि मलाई गुणों से भरपूर होती है।
बड़ों से लेकर बच्चे तक इसे एक बार खाएंगे तो आपसे बार-बार मांगेंगे। इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता।
सामग्री –
दूध की मलाई – 1 कप
आटा – 1 कटोरी
इलायची पाउडर – 1/4 टी स्पून
चीनी पाउडर – स्वादानुसार
देसी घी – जरूरत के मुताबिक
नमक – 1 चुटकी
विधि –
- सबसे पहले एक बाउल में आटा डालें और उसमें एक चुटकी नमक डालकर मिक्स करें।
- अब आटे में थोड़ा-थोड़ा करते हुए पानी डालें और आटा गूंथ लें।
- आटा तब तक गूथें जब तक कि सॉफ्ट न हो जाए। इसके बाद एक बाउल लें और उसमें मलाई डाल दें।
- अब मलाई में चीनी का पाउडर डालें और चम्मच की मदद से दोनों को ठीक तरह से मिलाते हुए एकसार कर लें।
- अब आटे की एक लोई लें और उसे समतल जगह पर रखकर गोल बेलें।
- जब लोई थोड़ी बड़ी हो जाए तो उसमें चम्मच की मदद से मलाई-चीनी के मिश्रण को रखें और चारों ओर से बंद कर दें।
- इसके बाद हल्के हाथों से मलाई पराठा बेल लें। अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- तवा गरम होने के बाद उस पर थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर फैला दें।
- इसके बाद तवे पर पराठा डालें और उसे सेकें। कुछ देर तक सेंकने के बाद पराठा पलट दें और ऊपरी हिस्से पर घी लगाएं।
- पराठा तब तक पलट-पलटकर सेकें जब तक कि दोनों ओर से सुनहरा होकर क्रिस्पी न हो जाए।
- इसके बाद पराठा प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारी मलाई और आटे से मलाई पराठे तैयार कर लें।


