असम में हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर रचा नया इतिहास

असम की राजनीति में 12 मई 2026 की तारीख स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गई है. गुवाहाटी का खानपारा मैदान लाखों की भीड़ और देश के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी से गुलजार था. ठीक 11:40 बजे जब डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने शपथ लेनी शुरू की, तो हर किसी के जेहन में एक ही सवाल था- आखिर यही समय क्यों? मुख्यमंत्री सरमा की ईश्वर और ज्योतिष में गहरी आस्था किसी से छिपी नहीं है.

वह अक्सर महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत शुभ मुहूर्त देखकर ही करते हैं. इस बार भी समय का चयन महज इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति और ग्रहों की चाल का सटीक मेल था. असमिया प्रतिदिन की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस विशेष समय के चयन के पीछे राज्य के जाने-माने ज्योतिषियों का परामर्श और ग्रहों की वह स्थिति थी, जो आने वाले पांच सालों के लिए सरकार की मजबूती की गारंटी देती है.

खानपारा में दिखा मोदी-हिमंता का ‘पावर शो’
असम के खानपारा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय का मैदान आज एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचे. मंच पर गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे. जैसे ही घड़ी में 11:40 बजे, शपथ ग्रहण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हुई.

राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने 11:43 बजे हिमंता बिस्वा सरमा को असमिया भाषा में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. मात्र दो मिनट के भीतर यह मुख्य प्रक्रिया संपन्न हो गई, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने सीधे प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद लिया. पूरा माहौल ‘जय आई असम’ और नारों से गूंज उठा.

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

इसे भी पढ़े