रायपुर। श्री गुरु अर्जन देव जी के 420 वें शहीदी वर्ष के अवसर पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा एक विशाल छबील अर्थात शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जो पूरे प्रदेश में सबसे बड़ा होगा।
इस कार्यक्रम के माध्यम से श्री गुरु अर्जन देव जी के धर्म ना छोड़ने के लिए त्याग और बलिदान को श्रद्धांजलि दी जाएगी, साथ ही उनके जीवन के प्रेरणादायक क्षणों और शिक्षाओं से संबंधित फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएंगी, ताकि जनसामान्य को उनके बलिदान से अवगत करवाकर उन्हें धर्म के प्रति जागरूक किया जाय |
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, समाजसेवी संस्थाओं, संगठनों और एसोसिएशनों के पदाधिकारी और समाज के सभी वर्गों की महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों की भागीदारी रहेगी, सभी श्री गुरु अर्जन देव जी की शहीदी पर शरबत वितरण सेवा में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के द्वारा समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया जाएगा।
इस अवसर पर सभी धर्मों के प्रमुखों, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि वे भी श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी वर्ष पर समाज सेवा के इस अद्वितीय कार्य में भाग लें और इसे सफल बनाने के लिए अपना योगदान दें |
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा एवं सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर समर्पण और उत्साह के साथ सभी नागरिकों से इस पुण्य कार्य में भाग लेने की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान शरबत वितरण के साथ-साथ अन्य धार्मिक गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी, ताकि सभी वर्गों के लोग इस महत्वपूर्ण अवसर का हिस्सा बन सकें। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा,


