तड़का लगा कर बनाएं दही वाला चावल, गर्मी में पेट रहेगा ठंडा, हाजमा भी होगा दुरुस्त

दही वाला चावल या कर्ड राइस भारत देश में भोजन का मुख्य हिस्सा है चावल. अधिकतर लोग चावल खाना पसंद करते हैं. दाल चावल, राजमा चावल, कढ़ी चावल आदि लोग खूब खाते हैं. कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जिन्हें चावल खाने में ना मिले तो उनका जैसे पेट और मन ही नहीं भरता है. चावल का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजन बनाने में किया जाता है. तो चलिए जानते हैं कर्ड राइस बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए और इसे बनाने की विधि क्या है.

कर्ड राइस बनाने के लिए सामग्री
दही- दो कप
चावल- 2 कप
प्याज- 1 बड़ा कटा हुआ
दूध- एक कप
गाजर- दो बारीक कटा
आलू- दो कटे हुए
बीन्स- एक छोटी कटोरी
घी- 3-4 चम्मच
करी पत्ते- 5 से 6
नमक स्वादानुसार
दालचीनी- 1 टुकड़ा
लौंग- 3
छोटी इलायची- दो
चिरौजीं-1 चम्मच
लाल सूखी मिर्च-2
काजू कटे हुए – 5-6
किशमिश-6-7
बादाम- कटे हुए 5-6

कर्ड राइस बनाने की रेसिपी सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें. एक पैन में थोड़ा सा घी डालें. उसमें ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू, किशमिश को भून लें. सभी सब्जियों जैसे आलू, बीन्स, गाजर को साफ करके हल्का उबाल लें. जब उबल जाए तो पानी निकाल दें.

चावल को आप अपने अंदाज से पानी डालकर आधा पकाएं. बचे हुए पानी को निकाल दें और इसे ठंडा होने दें. अब आप पैन में घी डालकर प्याज भूनें. इसे हल्का सुनहला होने दें. अब इसमें ड्राई फ्रूट्स डाल दें. बाकी के सभी मसाले जैसे दालचीनी, लौंग, चिरौंजी या राई, साबुत लाल मिर्च, करी पत्ते, इलायची डाल दें. कुछ सेकेंड भूनें फिर इसमें आलू, बीन्स और गाजर डाल दें.

आप चाहें तो इसमें मटर भी डाल सकते हैं. अब नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. कम आंच पर 1 मिनट के लिए पकाएं. गैस चूल्हा बंद कर दें. अब दूसरे भगौने को गैस पर रखें. इसमें घी डालें और थोड़ा सा चावल डालें. फिर इसके ऊपर दही की एक परत डालें. अब भुनी हुई सब्जियों, ड्राई फ्रूट्स डालें. एक बार फिर से ये ही प्रॉसेस करें और दूध भी डाल दें.

आप चाहें तो दही को फेंट भी सकते हैं. भगौने पर ढक्कन रखकर इसे आटे से चारों तरफ से सील कर दें. इसे कम आंच पर 15 से 20 मिनट के लिए पकाएं ताकि चावल अच्छी तरह से पक जाए. तैयार है स्वादिष्ट दही वाले चावल यानी कर्ड राइस की रेसिपी.

More Topics

इसे भी पढ़े