कॉस्मेटिक्स खरीदते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना स्किन हो सकती है खराब

हानिकारक केमिकल-सारे कॉस्मेटिक्स हानिकारक केमिकल से बने होते हैं। जिनमें पैराबेंस, पेट्रोकेमिकल्स, लेड, मरकरी और फ़ेथलेट्स शामिल हैं। इनमें से कई ऐसे केमिकल हैं जिनका शोध आपकी त्वचा पर नहीं किया गया है। जिसके चलते आपके चेहरे पर जलन और फटने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

ऑनलाइन खरीदारी से पहले पढ़ें रिव्यू- ऑनलाइन कॉस्मेटिक्स खरीदने से पहले दूसरे खरीदारों के प्रॉडक्ट रिव्यू पढ़ लें तो उससे आपको आसानी से अंदाजा हो जाएगा कि उसे यूज करने पर आपको कैसा फील होगा। इससे आपको इस बारे में स्पष्टता मिलेगी कि आपको उस प्रॉडक्ट को खरीदना चाहिए या नहीं।

अपनी स्किन टाइप के अनुसार लें प्रॉडक्ट
कुछ महिलाएं की त्वचा सामान्य हो सकती है, कुछ की ड्राई त्वचा हो सकती है और कुछ की ऑयली। कुछ महिलाओं की स्किन कॉम्बिनेशन वाली भी होती है। इसलिए किसी भी कॉस्मेटिक उत्पाद को खरीदने से पहले यह देख लें कि वह आपकी स्किन टाइप के हिसाब से काम करेगा या नहीं।

स्किन टोन की जानकारी
स्किन टोन तीन प्रकार के होते हैं: कूल टोन, वार्म टोन और न्यूट्रल टोन। अगर आप अपनी स्किन टोन का पता लगाना चाहते हैं तो अपनी कलाई की नसों को देखने की कोशिश करें, अगर आपकी नसें नीले रंग की हैं, तो आपकी स्किन टोन अच्छी है, अगर आपकी नसें हरे रंग की हैं, तो आपकी स्किन टोन वार्म है।

पैच टेस्ट करें
अगर आपकी स्किन संवेदनशील है तो ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इसके लिए अपनी कलाई या फिर कान के पीछे वाले हिस्से में पैच टेस्ट लें। अगर आपको खुजली या दाने जैसी कोई समस्या होती है तो उसे ना खरीदें।

More Topics

इसे भी पढ़े