बिना ईनो और सोडा के मुलायम इडली बनाने का आसान तरीका

आमतौर पर लोग इडली को नरम और स्पंजी बनाने के लिए ईनो या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना इन चीजों के भी बिल्कुल फूली और मुलायम इडली बनाई जा सकती है? सही तकनीक और कुछ आसान किचन ट्रिक्स अपनाकर आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसी इडली बना सकते हैं।

इडली बनाने की सामग्री

परफेक्ट फूली फूली इडली बनाने के लिए सही अनुपात में सामग्री होना चाहिए।
3 कप इडली चावल
1 कप उड़द दाल
1 चम्मच मेथी दाना
नमक

परफेक्ट इडली के लिए 3:1 का अनुपात सबसे अच्छा माना जाता है। 3 कप इडली चावल और 1 कप उड़द दाल। इसमें थोड़ी मेथी दाना (1 चम्मच) डालने से फर्मेंटेशन बेहतर होता है और इडली ज्यादा सॉफ्ट बनती है। अच्छी क्वालिटी की सामग्री का इस्तेमाल बहुत जरूरी है।

इडली बनाने का तरीका

स्टेप 1– चावल और दाल को अलग-अलग 4 से 6 घंटे तक भिगोएं।
स्टेप 2– पीसते समय दाल को अच्छी तरह फुलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं।
स्टेप 3– बैटर ज्यादा पतला या गाढ़ा नहीं होना चाहिए, मध्यम कंसिस्टेंसी रखें। यही इडली को मुलायम रखने का तरीका है।
स्टेप 4– बैटर को 8-10 घंटे तक गर्म जगह पर ढककर रखें।
स्टेप 5– ठंड के मौसम में बैटर को ओवन या कंबल में रख सकते हैं।
स्टेप 6– सही फर्मेंटेशन से बैटर फूल जाता है और इसमें छोटे-छोटे एयर बबल बनते हैं, जिससे इडली बिना ईनो के ही स्पंजी बनती है।
स्टेप 7– इडली स्टीमर को पहले से गर्म करें और मोल्ड में थोड़ा तेल लगाएं।
स्टेप 8– बैटर डालकर मध्यम आंच पर 10-12 मिनट तक स्टीम करें।

ज्यादा पकाने से इडली सख्त हो सकती है, इसलिए टाइमिंग का ध्यान रखें।

एक्स्ट्रा ट्रिक्स
बैटर में नमक फर्मेंटेशन के बाद डालें।
बैटर को ज्यादा मिक्स न करें।
इडली बनाते समय पानी का स्तर सही रखें।
ताजा बैटर से हमेशा बेहतर रिजल्ट मिलता है।

More Topics

इसे भी पढ़े