हिंदू धर्म की महिलाएं शादी के बाद अपने पैरों में चांदी के बिछिया जरूर पहनती हैं। समय के साथ बिछिया के डिजाइन में भी काफी बदलाव आया है। आजकल हेवी से ले कर मिनिमल और स्टोन वर्क वाले बिछिया काफी ट्रेंड में बने हुए हैं।
डिपेंड करता है कि आप किस मौके के लिए बिछिया चुन रही हैं। डेली वियर के लिए जहां हल्के और मिनिमल डिजाइन बढ़िया रहते हैं, वहीं किसी तीज-त्यौहार के लिए भारी बिछिया एलिगेंट लगते हैं। नई दुल्हन हैं तो भी थोड़े हेवी और रॉयल डिजाइन चुन सकती हैं। तो चलिए कुछ लेटेस्ट सिल्वर बिछिया डिजाइन देख लेते हैं।
हेवी में फूलों वाला डिजाइन
एक हैवी बिछिया तो आपके पास होने ही चाहिए। इन्हें आप किसी खास मौके पर पहन सकती हैं या फिर नई दुल्हन हैं, तो ऐसे बिछिया आपके पैरों की सुंदरता बढ़ा देंगे। ये फूलों वाला डिजाइन काफी सुंदर है और ट्रेडिशनल इंडियन लुक्स के साथ बहुत ही अच्छा लगेगा।
चांद वाला खूबसूरत बिछिया डिजाइन
पैरों में ये चांद वाला बिछिया डिजाइन भी काफी ज्यादा सुंदर लगेगा। अगर आपको ज्यादा हेवी बिछिया नहीं पसंद है तो ऐसे फैंसी डिजाइन आप चुन सकती हैं। ये लेटेस्ट पैटर्न हैं जो आजकल की ब्राइड्स काफी ज्यादा पसंद कर रही हैं।
डेली वियर के लिए मिनिमल बिछिया
डेली वियर के लिए इस तरह की मिनिमल बिछिया परफेक्ट रहती है। ये हल्के डिजाइन पैरों में परेशानी भी नहीं करते और हर आउटफिट के साथ काफी फैंसी लगते हैं। इसमें स्टोन वर्क और सिल्वर डिटेलिंग वाले कई डिजाइन आते हैं, जो काफी मॉडर्न लगते हैं।
यूनिक डिजाइन ढूंढ रही हैं तो ये चुनें
थोड़ा यूनिक और मॉडर्न सा बिछिया डिजाइन देख रही हैं तो ये वाला डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। इसमें ट्रेडिशनल बिछिया को मॉडर्न और स्टाइलिश टच बखूबी दिया गया है। पैरों में पहनने के बाद ये काफी खूबसूरत लगते हैं और डेली वियर के लिए भी परफेक्ट हैं।
स्टोन वर्क बिछिया डिजाइन
स्टोन वर्क बिछिया पैरों में काफी सुंदर लगते हैं। डेली वियर हो या खास मौका, आप इन्हें चुन सकती हैं। आप इस तरह का पिंक स्टोन वाला डिजाइन चुन सकती हैं, जिसकी शेप किसी फूल जैसी है। पैरों में ये रंग और डिजाइन बेहद ही प्यारा लगता है।
मल्टीकलर स्टोन बिछिया
इस तरह के मल्टीकलर स्टोन बिछिया भी इन दिनों काफी ट्रेंड में बने हुए हैं। इन बिछिया में पैरों की खूबसूरती नेक्स्ट लेवल लगती है। कुछ ऐसा ही थोड़ा बड़ा डिजाइन लेंगी तो ये स्टेटमेंट ज्वैलरी लगती है, जो आपके लुक को खास बना देगी।
स्टोन वर्क वाली बिछिया ट्रेंड में है
आजकल स्टोन वर्क वाली बिछिया काफी ट्रेंड में बनी हुई है। ऐसे में आप कुछ इस तरह के मॉडर्न और स्टाइलिश डिजाइन भी चुन सकती हैं। इन्हें पैर के अंगूठे और उंगली में एक साथ स्टाइल कर सकती हैं, बहुत ही यूनिक और सुंदर लुक आएगा।


