Total Users- 1,177,845

spot_img

Total Users- 1,177,845

Saturday, March 21, 2026
spot_img

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन किचन में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजों से भी स्किन की अच्छी देखभाल की जा सकती है। अगर इन चीजों को आइस क्यूब्स के रूप में फ्रीज करके चेहरे पर लगाया जाए, तो इससे त्वचा को ठंडक मिलती है, पोर्स टाइट होते हैं और स्किन में नेचुरल ग्लो भी आता है। आइए जानते हैं ऐसे 6 नैचुरल आइस क्यूब्स के बारे में, जिन्हें आप आसानी से घर पर बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

चावल के पानी के आइस क्यूब्स
चावल का पानी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें: चावल के पानी को आइस ट्रे में डालकर लगभग 4 घंटे के लिए फ्रीज कर लें। इसके बाद एक क्यूब लेकर रोजाना हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़ें।

फायदे
स्किन पोर्स को टाइट करने में मदद
डार्क स्पॉट्स कम करने में सहायक
त्वचा में नेचुरल ग्लो लाने में मदद।

एलोवेरा जेल के आइस क्यूब्स
एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट रखने और उसे शांत करने के लिए जाना जाता है।
कैसे इस्तेमाल करें: एलोवेरा जेल को आइस ट्रे में डालकर 4 घंटे तक फ्रीज करें। फिर इसे चेहरे पर धीरे-धीरे लगाएं।

फायदे
त्वचा को हाइड्रेट रखता है
ऑयल कंट्रोल में मदद करता है
ड्राइनेस और खुजली को शांत करता है।

चुकंदर और गुलाब जल के आइस क्यूब्स
चुकंदर त्वचा में प्राकृतिक गुलाबीपन लाने के लिए जाना जाता है।
कैसे इस्तेमाल करें: चुकंदर का रस और गुलाब जल मिलाकर आइस ट्रे में डालें और 4 घंटे तक फ्रीज करें। फिर रोजाना चेहरे पर लगाएं।

फायदे
त्वचा को इंस्टेंट ग्लो देता है
स्किन को पिंक और ब्राइट बनाता है
पिग्मेंटेशन कम करने में मदद करता है।

More Topics

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

चिरायु योजना से काव्या और गुनीत को मिला नया जीवन

महासमुंद। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत...

आधुनिक तकनीक से खेती को बनाया नया मॉडल किसान मुकेश ने

बहु-फसली पद्धति के माध्यम से जैविक खेती को नया...

इसे भी पढ़े