Total Users- 1,176,216

spot_img

Total Users- 1,176,216

Thursday, March 19, 2026
spot_img

क्रीमी और क्रंची रायता, दही और मखाने से बनाएं टेस्टी रेसिपी

मखाने को आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए क्योंकि ये आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन से भी लोडेड होते हैं. जब आप मखानों को दही के साथ मिक्स करके यह रायता तैयार करते हैं तो इसका स्वाद और इससे आने वाली धीमी सी खुशबू सभी को काफी ज्यादा पसंद आती है.

इस डिश की खासियत होती है कि आप इसे पराठों, दाल-चावल,पुलाव, खिचड़ी और यहां तक कि व्रत के दिनों में बनाये जाने वाली चीजों के साथ साइड में सर्व कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं मखाना रायता बनाने की सबसे आसान और टेस्टी रेसिपी|

मखाना रायता बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

मखाने – 1 कप
दही – 1 से 1.5 कप ठंडा और अच्छे से फेंटा हुआ
भुना जीरा पाउडर – 1 चम्मच
काला नमक – आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – एक चौथाई चम्मच
काली मिर्च पाउडर – एक चौथाई चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
घी – 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च।- 1 बारीक कटी हुई या फिर ऑप्शनल

मखाना रायता बनाने की आसान रेसिपी:

मखाना रायता बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही गर्म करें और इसमें 1 छोटा चम्मच घी डालें. अब घी पिघलते ही मखानों को डालें और धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट तक भूनें. इस बात का ख्याल रखें कि मखाना क्रिस्पी होना चाहिए. आप क्रिस्पिनेस चेक करने के लिए एक को हल्का सा दबाकर देख सकते हैं. अगर वह आसानी से टूट जाए तो वह सही से भुन चुका है.

भुने हुए मखाने ठंडे होने पर उन्हें हाथ से हल्का सा तोड़ लें. इस बात का ख्याल रखें कि उन्हें पाउडर न बनाएं, सिर्फ थोड़ा सा क्रश करें ताकि रायते में अच्छे से घुलें और हल्की क्रंची फील दें.

इसके बाद एक बड़े बाउल में दही को अच्छे से फेंट लें ताकि वह स्मूद और क्रीमी हो जाए. अब इसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक, सामान्य नमक, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालें. आप चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ी सी हरी मिर्च भी डाल सकते हैं.

अब दही के मिश्रण में हल्के क्रश किए हुए मखाने डालें और अच्छे से मिक्स करें और 5 से 10 मिनट के लिए इसे छोड़ दें ताकि मखाने दही में हल्का सा फूल जाएं और टेस्ट दोगुना हो जाए.

अंत में हरी धनिया डालें और चाहें तो ऊपर से थोड़ा एक्स्ट्रा भुना जीरा पाउडर छिड़कें|

More Topics

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री साय

रायपुर। विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय...

इसे भी पढ़े