यूरोप के सबसे बड़े सैन्य देश फ्रांस के नेवी बेस पर हुआ हमला

मदपुर में बढ़ते तनाव के बीच अब एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने यूरोप की चिंता बढ़ा दी है। ख़बर है कि संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में स्थित फ्रांस के नेवी बेस पर ड्रोन हमला हुआ है और यह ड्रोन हमला किया है ईरान ने।

अब दुनिया इसे इस रूप में देख रही है कि यह ईरान की ओर से यूरोप के हितों पर पहला बड़ा हमला है। अब यह हमला जिस सैन्य ठिकाने पर हुआ वो कोई साधारण बेस नहीं है। अबू धाबी में मौजूद फ्रांस का महत्वपूर्ण सैन्य अड्डा कैम डाले पैक्स है जिसे शांति शिविर के नाम से जाना जाता है।

यह बेस फ्रांस की नौसेना और सैन्य मौजूदगी का एक अहम केंद्र है। जहां से फ्रांस पूरे खाड़ी क्षेत्र में अपनी रणनीतिक निगरानी और सुरक्षा गतिविधियां चलाता है। फ्रांस के रक्षा मंत्री के मुताबिक एक ड्रोन स्ट्राइक ने इस फ्रेंच नेवल बेस के एक हैंगर को नुकसान पहुंचाया।

वहीं यूएई के अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद बेस के एक गोदाम में आग लग गई थी। लेकिन राहत की बात यह है कि किसी भी सैनिक या कर्मचारी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह घटना अबू धाबी के पोर्ट इलाके में हुई जहां यह फ्रांसीसी सैन्य अड्डा स्थित है।

More Topics

रायपुर स्टेशन पर 500 किलो नकली पनीर जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर...

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी

वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान रायपुर।...

 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची...

केंद्र और विपक्ष के बीच सहमति न के कारण FCRA बिल संसद में पेश होने की संभावना कम

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को संसद में 'फॉरेन...

इसे भी पढ़े