Total Users- 1,165,057

spot_img

Total Users- 1,165,057

Monday, March 2, 2026
spot_img

होली पर बनाएं यूनिक दही गुजिया,रेसिपी जरुर ट्राई करें

अगर आप होली पर खोवे वाली गुजिया बना रहे हैं, तो इसके साथ ही यह यूनिक दही गुजिया जरुर बनाएं। होली के त्योहार पर हम सभी कुछ नया और यूनिक रेसिपी जरुर ट्राई करते हैं। इस बार गुजिया को ट्विस्ट दें और बनाएं दही गुजिया। बस इतने आसान तरीके से सीख लें दही गुजिया को बनाना.

दही गुजिया बनाने की सामग्री

-उड़द की दाल

  • गाढ़ी दही
  • पिसी चीनी
  • किशमिश
  • बादाम
    -जीरा
    -पॉलीथिन
    -तलने के लिए तेल

दही गुजिया बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले आप बिना छिलके वाली उड़द की दाल भिगो कर चार से पांच घंटे के लिए छोड़ दें।
  • दाल अच्छे से भीग जाए तो इनका पानी निकालकर बारीक पीस कर पेस्ट बना लें। इस बात का ध्यान रखें कि इसके पेस्ट में पानी ना हो। अगर जरुरत है तो थोड़ी मात्रा में पानी जरुर डालें।
  • अब किसी बड़े बर्तन में दाल के पेस्ट को हाथों से अच्छी तरह फेंट कर फ्लफी बना लें।
  • फिर इस पेस्ट को पानी में डालकर चेक करें। यह पेस्ट इतना हल्का होना चाहिए कि पानी में थोड़ी मात्रा डालने पर ये पानी के ऊपर तैरे।
  • इस पेस्ट में स्वाद बढ़ाने के लिए नमक, जीरा, फ्रेश कटी हरी धनिया डालें। यदि आपको रोस्टेड बादाम को भी दो भागों में काटकर डाल सकते हैं। इससे टेस्ट को बढ़ता ही दही गुजिया भी टेस्टी लगती है।
  • इसके बाद किसी छोटी-सी पॉलीथिन पर थोड़े से बैटर को रखें और उंगलियों की मदद से फैलाएं। बीच में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स जैसे किशमिश और काजू को डालें।
  • पॉलीथिन की मदद से पेस्ट को फोल्ड करें और गुजिया का शेप दें। इसके साथ ही पॉलीथिन को ऐसे प्रेस करें कि बैटर फोल्ड होकर अच्छी तरह से चिपक जाए।
  • अब तेल को कड़ाही में गर्म करें और धीरे से पॉलीथिन सहित उठाकर तेल में डालें। जिससे कि गुजिया के शेप में बैटर पॉलीथिन से छूटकर तेल में गिर जाए।
  • मीडियम फ्लेम पर तलें और ठंडे पानी में डाल दें।
  • एक घंटे ठंडे पानी में भीगे रहने के बाद धीरे से इसके पानी को निचोड़कर निकाल दें।
  • अब इसमें गाढ़ी दही को फेंट कर इसमें पिसी चीनी मिलाएं और इसमें तैयार गुजिया डालें। इसके साथ ही ऊपर से हरी और मीठी चटनी डालकर सर्व करें।

More Topics

इसे भी पढ़े