Total Users- 1,164,546

spot_img

Total Users- 1,164,546

Sunday, March 1, 2026
spot_img

बार-बार पेट खराब होना या एसिडिटी होना एक गंभीर समस्या है,कारण जानें फिर करें ये इलाज

बार-बार गैस बनना, पेट दर्द, कब्ज या एसिडिटी होना इस बात का संकेत है कि पेट अंदर से कमजोर हो रहा है। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो ये छोटी-छोटी दिक्कतें बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं इसलिए पेट की सेहत को समझना और सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। चलिए आपको आसान शब्दों में पेट खराब रहने के बड़े कारण बताते हैं और ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

पेट में गड़बड़ी रहने के बड़े कारण
पेट में गड़बड़ी होने का सबसे मुख्य और बड़ा कारण हमारा गलत खानपान ही रहता है और खराब जीवनशैली ही है।

गलत खानपान
ज्यादा तला-भुना, जंक फूड, फास्ट फूड, बहुत मसालेदार या ऑयली खाना है। इससे पाचन कमजोर हो जाता है।

समय पर खाना न खाना
देर रात खाना या भोजन के बीच लंबा गैप होना। इससे पेट में गैस और एसिडिटी बढ़ती है।

कम पानी पीना
शरीर में पानी की कमी होना। बहुत से लोग दिनभर में पर्याप्त पानी नहीं पीते जिससे कब्ज और पेट भारी रहने लगता है।

ज्यादा तनाव और चिंता
मानसिक तनाव , सीधा पेट को प्रभावित करता है। इससे भी गैस, दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

नींद की कमी
देर रात जागना भी आपके पेट की गड़बड़ी का कारण बनता है क्योंकि इससे पाचन एंजाइम सही से काम नहीं करते।

बार-बार दवाइयां लेना
दर्द निवारक, एंटीबायोटिक बहुत ज्यादा लेने वाले लोगों को भी पेट की गड़बड़ी रहती है क्योंकि इससे आंतों के अच्छे बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं।

पेट ठीक रखने के लिए क्या करना चाहिए
सादा और हल्का खाना खाएं
दाल, चावल, रोटी, उबली सब्जियां, खिचड़ी आदि ये हल्का फुल्का खाना आपके पेट ही नहीं बल्कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

खूब पानी पिएं
दिन में 8–10 गिलास पानी जरूर पीएं। सुबह गुनगुना पानी फायदेमंद रहता है।

फाइबर युक्त भोजन लें
फल (खासकर पपीता, सेब), सब्जियां, ओट्स, लहसुन, दलिया खाएं। इससे पेट नरम रहता है और कब्ज एसिडिटी की शिकायत नहीं होती।

नियमित दिनचर्या अपनाएं
समय पर खाना खाएं। रोज हल्की एक्सरसाइज या योग करें। सुबह शौच की आदत डालें।

प्रोबायोटिक चीजें लें
दही, छाछ जरूर पीएं। रात के बजाए दिन व दोपहर के समय इसका सेवन करें तो बेहतर है। ये आंतों को मजबूत बनाते हैं।

पेट खराब होने पर क्या नहीं खाना चाहिए
तला-भुना और जंक फूड ना खाएं जैसे समोसा, पकौड़े, बर्गर, पिज़्ज़ा आदि।
बहुत ज्यादा मसालेदार खाना जैसे लाल मिर्च, चटपटा भोजन खाने से परहेज करें।
ठंडी और गैस बनाने वाली चीजें खाने से भी परहेज करें जैसे कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, सोडा आदि।
खाली पेट चाय-कॉफी ना पीएं। क्योंकि इससे भी एसिडिटी बढ़ती है और कब्ज, सीने में जलन की समस्या होती है।
रात को समय पर खाना खाएं। खाकर तुरंत ना सोएं। खाना सोने से कम से कम 2–3 घंटे पहले खाएं।

सही खाना, सही समय और कम तनाव, ये तीन चीजें पेट को हमेशा ठीक रखती हैं। बावजूद इसके भी आपको पेट और पाचन से जुड़ी दिक्कत हैं तो डॉक्टरी परामर्श लेना ना भूलें।

More Topics

दक्षिण भारतीय प्याज की चटनी घर पर बनाएं

चटपटी प्याज की चटनी हर खाने का स्वाद दोगुना...

जानें ओट्स से कौन-कौन सी रेसिपी बना सकते है

ओट्स एक ऐसी चीज है, जोकि सेहत के लिहाज...

इसे भी पढ़े