Total Users- 1,159,206

spot_img

Total Users- 1,159,206

Saturday, February 14, 2026
spot_img

महाशिवरात्रि पर बनाएं खास प्रसाद, भरपूर ड्राई फ्रूट्स भांग की ठंडाई

शिवजी की पूजा में इस खास प्रसाद का अपना एक अलग ही महत्व है. अक्सर लोग व्रत के दौरान बाजार से लाई हुई ठंडाई का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन घर पर बने शुद्ध और ताजे प्रसाद की बात ही कुछ और होती है.

अगर आप भी इस साल अपने हाथों से ड्राई फ्रूट्स और दूध वाली गाढ़ी ठंडाई बनाकर भोलेनाथ को खुश करना चाहते हैं, तो आर्टिकल आपके लिए है. आइए जानते हैं कि इस महाशिवरात्रि पर आप भगवान शिव के लिए यह खास प्रसाद घर पर कैसे बना सकते हैं|

ड्राई फ्रूट्स भांग की ठंडाई बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत है?
चीनी – 100 ग्राम (स्वाद के अनुसार) बादाम – 15 से 20 पीस काजू – 15 से 20 पीस पिस्ता – 10 से 12 पीस खरबूजे के बीज – 2 चम्मच खसखस – 1 चम्मच सौंफ – 2 चम्मच काली मिर्च – 10 से 12 दाने हरी इलायची – 5 से 6 पीस केसर – 10 से 12 धागे भांग की पत्तियां या पेस्ट – स्वाद और जरूरत के अनुसार गुलाब की सूखी पंखुड़ियां – 1 चम्मच

ड्राई फ्रूट्स भांग की ठंडाई कैसे बनाएं?

  1. ड्राई फ्रूट्स भांग ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले बादाम, काजू, पिस्ता, सौंफ, खसखस और बीजों को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोकर रखें और फिर उन्हें मिक्सी में बारीक पीसकर एक मुलायम पेस्ट बना लें.
  2. अब एक बड़े बर्तन में दूध को अच्छे से उबालें और उसमें अपनी पसंद के हिसाब से चीनी और केसर के धागे डालकर दूध को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं.
  3. तैयार किए हुए मेवों के पेस्ट को दूध में अच्छी तरह मिलाएं और साथ ही इसमें पिसी हुई काली मिर्च, इलायची और भांग डालकर धीमी आंच पर पांच मिनट तक चलाते रहें.
  4. जब ठंडाई अच्छी तरह पक जाए तो उसे पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर उसे बारीक छलनी से छानकर भगवान शिव को भोग लगाने के लिए मिट्टी के लोटे में भर लें|

More Topics

पीएम जनमन आवास योजना से जगदीश बैगा के पक्के घर का सपना हुआ साकार

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत विकासखण्ड गौरेला के...

राहुल गांधी देश में ‘गृहयुद्ध भड़काने’ चाहते हैं? गिरिराज सिंह ने लगाया आरोप

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर किसानों...

इसे भी पढ़े