चांदी के आभूषण रोजाना पहनने से काले जरुर पड़े जाते हैं। हर महिला चांदी की पायल व बिछिया जरुर पहनती हैं। समय के साथ इनका काला पड़ना एक आम समस्या है। पुरानी चांदी सिर्फ गहना नहीं है, बल्कि एक कीमती निवेश भी है। अक्सर हवा में मौजूद सल्फर के संपर्क में आने से चांदी पर काली परत जम जाती है, जिससे वह पुरानी दिखने लगती है। आइए आपको बताते हैं चांदी की ज्वेलरी को नया जैसा कैसे चमकाएं।
फिटकरी वाला तरीका आएगा काम
ज्वेलरी को साफ करने के लिए आप फिटकरी और एल्युमिनियम फॉयल वाला तरीका अपना सकती हैं।
घोल कैसे बनाएं?
सबसे पहले आप कांच या प्लास्टिक के बाउल में एल्युमिनियम फॉयल बिछाएं। अब इसमें अपनी ज्वेलरी रखें और ऊपर से 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच फिटकरी डालें। अब इसके ऊपर गर्म पानी डालें।
कैसे इस्तेमाल करें
- 5-10 मिनट बाद गहनों को निकालकर ठंडे पानी से धो लें और मुलायम कपड़े से पोंछ लें।
- आपकी ज्वेलरी एकदम नई जैसी चमक उठेगी।
चाय पत्ती और डिटर्जेंट का घोल
वैसे यह तरीका उन गहनों के लिए बढ़िया है जिसमें बारीक नक्काशी होती है और गंदगी अंदर तक फंसी होती है।
घोल बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक कप पानी उबालें। फिर इसमें एक चम्मच चाय पत्ती और आधा चम्मच डिटर्जेंट डालें।
- पानी उबाल आने तक रुके फिर गैस बंद कर दें। घोल का इस्तेमाल करने का तरीका
- पानी उबलने लगे, तो इसमें अपनी चांदी की ज्वलेरी डाल दें और 2-3 मिनट तक उबलने दें।
- फिर अपनी गैस को बंद कर दें और 10 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
- इसके बाद, पानी से निकालकर ब्रश से हल्का साफ करें। चाय पत्ती में मौजूद टैनिन और डिटर्जेंट मिलकर गहरे से गहरा कालापन काट देते हैं।
नमक का घोल लाएगा चांदी की ज्वेलरी पर नई वाली चमक
आप घर पर ही चांदी की ज्वेलरी को साफ करने के लिए नमक का आसान और असरदार तरीका अपना सकती हैं। इसके लिए नमक से एक खास घोल तैयार किया जाता है, जिसकी मदद से चांदी पर जमी गंदगी और कालापन आसानी से हटाया जा सकता है और ज्वेलरी फिर से चमकने लगती है।
कैसे बनाएं घोल?
- सबसे पहले आप एक आधा कप सफेद सिरका लें।
- इसमें अब 2 बड़े चम्मच नमक मिलाएं।
- इसके बाद चम्मच की मदद से मिलाएं। कैसे करें घोल का इस्तेमाल?
- इस मिश्रण में अपनी चांदी की ज्वलेरी को डुबोकर 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें।
- सिरके का एसिडिक गुण चांदी की सतह से ऑक्सीडेशन को खत्म कर देगा।
- जब समय पूरा हो जाए तो इसे ठंडे पानी से धोकर मुलायम सूती कपड़े से सुखा लें। इसकी चमक देखकर आप हैरान हो जाएंगे, बिल्कुल नए जैसा गहना दिखेगा।


