Total Users- 1,170,613

spot_img

Total Users- 1,170,613

Friday, March 13, 2026
spot_img

स्किन केयर के अलावा जान लें पेट्रोलियम जेली इस्तेमाल करने के 5 तरीके

वैसलीन को लेकर लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति रहती है। क्योंकि, ये प्रोडक्ट स्किन पर लगाने के लिए होता है लेकिन ज्यादातर लोग इसे स्किन पर नहीं लगाते। हालांकि, डर्मेटोलॉजिस्ट का मानना है कि ये स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम नहीं करता बस स्किन पर मॉइश्चर को लॉक करने के लिए होता है। ये एक बैरियर की तरह काम करता है।

अब पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल स्किन पर हो या ना हो लेकिन इससे दूसरे काम बड़े ही आसानी से किए जाते हैं और लुब्रिकेंट फार्मूला रोजमर्रा के कई कामों को आसान बना देता है। तो आज आप भी जान लें इमरजेंसी में वैसलीन से कितने सारे कामों को सॉल्व किया जा सकता है।

मिक्सी के जाम हो चुके जार को ठीक करने में मदद
कई बार घर में यूज हो रहे मिक्सी के जार में गंदगी फंसकर जाम हो जाती है। इसे साफ करने के लिए वैसलीन का इस्तेमाल बड़ा असरदार है। बस जार के पीछे की तरफ पेट्रोलियम जेली को लगाएं और दो से तीन बार घुमा दें। इससे जाम हो चुके मिक्सी के जार को दोबारा से चलाना आसान हो जाता है।

शू शाइनर की तरहें इस्तेमाल
घर में अगर शू शाइनर खत्म हो गया है या फिर पॉलिश खत्म हो गया तो पेट्रोलियम जेली की मदद से जूतों को दोबार शाइनी बनाया जा सकता है।

दरवाजों का शोर बंद करने के लिए
दरवाजों के कब्जे कई बार जंग से या पानी से टाइट हो जाते हैं। जिनमे से आवाज आने लगती है। इन आवाज को शांत करने के लिए बस इन दरवाजों के जोड़ों पर वैसलीन लगा दें। आवाज आना बंद हो जाएगी।

दीवारों पर लगे क्रेयॉन के धब्बे साफ करने के लिए
घर में बच्चे हैं तो दीवारों पर क्रेयॉन ड्राइंग कर देते हैं। इन्हें साफ करने में अक्सर पेंट खराब हो जाता है। लेकिन कपड़े में वैसलीन को लगाकर दीवारों को साफ करेंगी तो क्रेयॉन के सारे धब्बे आसानी से साफ हो जाएंगे।

अटकी जिप को करे लूज
पिलो कवर या पैंट की चेन कई बार अटक जाती है और खुलती नही है। इस तरह की अटक रही चेन को खोलने के लिए बस थोड़ा सा पेट्रोलियम जेल लेकर लगा दें। आसानी से चैन ऊपर नीचे खिसकने लगेगी।

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

इसे भी पढ़े