रोजमर्रा की कुकिंग को आसान और टेस्टी बनाने के लिए कई सारे छोटे-छोटे टिप्स हैं जो हर घरों में यूज होते हैं। इन टिप्स की जानकारी हर किसी को होनी चाहिए। जिससे ना केवल डिशेज टेस्टी बने बल्कि उनके पकने की टाइमिंग और टेक्सचर में भी अंतर आ जाए।
अगर आपसे भी पकौड़े परफेक्ट नहीं बनते या इडली-डोसा सॉफ्ट और क्रिस्पी नहीं बनता तो इस एक कुकिंग ट्रिक को जरूर जान लें। जो पकौड़े के बैटर में
गर्म तेल क्यों डाला जाता है?
स्मार्ट कुकिंग करने वाली महिलाएं अक्सर पकौड़े के लिए जब भी बेसन का घोल फेंटती हैं तो उसमे घोल की मात्रा के हिसाब से एक से दो चम्मच गर्म तेल डाल देती है। ये गर्म तेल डालने से बैटर फूल जाता है और पकौड़े तलते वक्त बेसन में कई लेयर रेडी होती है और ये हर लेयर पकौड़े को अंदर से लेकर बाहर तक क्रिस्पी बनाने में मदद करती है। साथ ही पकोड़े अंदर तक अच्छी तरह से पक जाते हैं।
इडली के बैटर में क्यों डालते हैं गर्म तेल
अब मन में सवाल उठता है कि काफी सारी महिलाएं इडली के बैटर में भी एक चम्मच गर्म तेल डाल देती है। दरअसल, ऐसा करने से इडली और भी ज्यादा सॉफ्ट बनती है। साथ ही मोल्ड में चिपकती नहीं और इडली में एक शाइन नजर आता है। जिससे दिखने में इडली सुंदर लगती है। तो अगर आपको भी सॉफ्ट, शाइनी इडली बनानी है जो सांचे में बार-बार ना चिपके तो इडली के घोल में एक चम्मच गर्म तेल जरूर डाल कर देखें। ऐसा करने से इडली का रंग भी सफेद निखर कर दिखने लगता है।
आटे में डाले गर्म तेल
रोटी या पराठे का आटा गूंथते वक्त अगर उसमे एक चम्मच गर्म तेल या घी डाल दिया जाए तो इससे रोटियां ज्यादा नर्म बनकर रेडी होती है। वहीं पराठे का आटा गूंथते वक्त गर्म तेल डाल दें तो इससे परांठे ज्यादा लेयर वाले और क्रिस्पी बनकर तैयार होते हैं।
मैदे में गर्म तेल डालने से क्या होगा
अगर मैदे से मठरी तैयार कर रही हैं तो उसमे भी गर्म तेल डालने का नियम है। ऐसा करने से आटा में रेशा पैदा होता है। जिससे जब मठरी बनकर तैयार होती है तो पकते वक्त उसमे कई सारी लेयर तैयार होती है और मठरी को पूरी तरह अंदर तक सिंकने में मदद करती है। जिससे मठरी बिल्कुल खस्ता और क्रिस्पी बनकर रेडी होती है।


