Total Users- 1,165,827

spot_img

Total Users- 1,165,827

Tuesday, March 3, 2026
spot_img

बेसन के साथ चेहरे पर लगाएं ये चीजें स्किन पर आएगा तुरंत चमक

बेसन किचन में इस्तेमाल होने वाली मुख्य चीज है। लेकिन आप इससे अपनी ब्यूटी केयर रुटीन का भी हिस्सा बना सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व स्वास्थ्य और त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। स्किन से संबंधित समस्याओं से निपटने के लिए भी आप बेसन का प्रयोग कर सकते हैं। दाग-धब्बे मिटाने, एक्ने जैसी प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए आप इसका इस्तेमाल करने सकते हैं। यह चेहरे की रंगत निखारने में भी मदद करेगा।

ग्लोइंग स्किन के लिए दही
आप बेसन में दही मिलाकर त्वचा पर लगाएं। इससे आपको डेड स्किन से आराम मिलेगा।

सामग्री
बेसन – 2 चम्मच
दही – 2-3 चम्मच

कैसे करें इस्तेमाल?
सबसे पहले आप एक कटोरी में बेसन डालें। इसके बाद इसमें दही मिलाएं। दोनों चीजों को मिक्स करके पेस्ट चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं। तय समय के बाद स्किन को सादे पानी से धो लें। इससे आपको पिंपल्स की समस्या से भी राहत मिलेगी।

निकलेगा स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल
बेसन में गुलाब जल मिलाकर आप स्किन पर लगा सकते हैं। इससे स्किन में मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल निकलेगा। मुल्तानी मिट्टी भी आप पैक में मिलाकर लगा सकते हैं।

सामग्री
बेसन – 2 चम्मच
गुलाब जल – 2 चम्मच

कैसे करें इस्तेमाल?
सबसे पहले एक कटोरी में बेसन डालें। इसके बाद इसमें गुलाब जल मिलाएं। दोनों चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को त्वचा पर लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।

दाग-धब्बों के लिए आलू का रस
आप स्किन के दाग-धब्बे दूर करने के लिए आलू का रस त्वचा पर लगा सकते हैं।

सामग्री
आलू का रस – 3 चम्मच
बेसन – 3 चम्मच

कैसे करें इस्तेमाल?
सबसे पहले आप बेसन एक कटोरी में डालें। इसके बाद इसमें आलू का रस मिलाएं। दोनों चीजों को मिलाकर त्वचा पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद स्किन सादे पानी से धो लें।

निखरेगी स्किन
त्वचा को निखारने के लिए आप बेसन में संतरे का जूस मिलाकर त्वचा पर लगा सकते हैं।

सामग्री
संतरे का जूस – 3 चम्मच
बेसन – 2 चम्मच

कैसे करें इस्तेमाल?
सबसे पहले बेसन एक कटोरी में डालें। इसमें थोड़ा सा संतरे का जूस मिलाएं। तैयार पेस्ट को त्वचा पर लगाएं। 15 मिनट के बाद स्किन को धो लें। आपको समस्या से काफी आराम मिलेगा।

त्वचा को करे रिपेयर
आप डैमेजेड स्किन से राहत पाने के लिए बेसन और ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्रीन टी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।

सामग्री
ग्रीन टी – 3 चम्मच
बेसन – 2 चम्मच

कैसे करें इस्तेमाल?
सबसे पहले आप ग्रीन टी को गर्म पानी में मिलाएं। इसके बाद पानी को गुनगुना होने दें और उसमें बेसन को मिला दें। तैयार पेस्ट को त्वचा पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद स्किन को धो लें।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े