Total Users- 1,177,259

spot_img

Total Users- 1,177,259

Friday, March 20, 2026
spot_img

बढ़ती उम्र में घुटनों के दर्द से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

खराब लाइफस्टाइल और खानपान के साथ शारीरिक श्रम कम करने के कारण बढ़ती उम्र में घुटने दर्द की समस्या अधिकतर लोगों को हो जाती हैं। ऐसे में हम कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। घुटनों के दर्द की समस्या को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इससे आपकी तकलीफ और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं। ऐसे में कठिन एक्सरसाइज करने से भी बचें। इसके साथ ही अपने खानपान का पूरा ध्यान रखें।

सेब का सिरका : सेब के सिरके में एसिटिक एसिड और फ्लेवोनोइड के साथ-साथ पेन रिलीविंग गुण पाए जाते हैं। जो घुटने के दर्द से निजात दिला देता है। इसके लिए खाना खाने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका दिन में 2 बार पिएं। इससे आपको लाभ मिलेगा।

तिल का तेल और नींबू: तिल के तेल और नींबू के रस से मालिश करने से आपको लाभ मिलेगा। इसमें एंटी इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं जो सूजन कम करने में मदद करता है। इसके लिए एक बाउल में 2 चम्मच तिल का तेल में थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें। दिन में 2 बार इससे घुटनों की मालिश करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

हल्दी और मेथी: हल्दी, मेथी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो दर्द के साथ-साथ सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए एक पैन में हल्दी पाउडर, मेथी का पाउडर, थोड़ा गुड़ और पानी डालकर गर्म करें। जब सब अच्छी तरह से मिल जाए तो गैस बंद कर दें। रात को सोने से पहले हल्का गर्म करके इस लेप को घुटनों पर लगाकर किसी कपड़े को बांध लें। कुछ दिन ऐसा करने से आपको लाभ मिल जाएगा।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े