Total Users- 1,164,821

spot_img

Total Users- 1,164,821

Monday, March 2, 2026
spot_img

पेट की चर्बी कम करने के लिए खाने के तुरंत बाद कर सकते हैं ये योगासन

पाचन सही से होने से पेट संबंधी समस्या नहीं होती और वजन भी नियंत्रित रहता है। लेकिन क्या आपको पता है कि भोजन करने के तुरंत बाद योगासन भी कर सकते हैं? योग विशेषज्ञ कहते हैं कि भोजन के तुरंत बाद 15 मिनट के लिए एक योग का अभ्यास पाचन तंत्र को सबसे प्रभावी तरीके से विनियमित करने में मदद करता है। आइए जानते हैं भोजन के तुरंत बाद कौन सा योग करना चाहिए, इसके फायदे और योगाभ्यास का तरीका।

वज्रासन: वज्रासन मुद्रा में बैठकर भोजन करना चाहिए। वज्रासन घुटने टेकने का आसन है। इसे डायमंड पोज भी कहते हैं। वज्रासन शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है बल्कि पेट की चर्बी कम करने में भी मदद करता है।

वज्रासन करने का तरीका:
स्टेप 1– योगाभ्यास के लिए फर्श पर घुटने के बल बैठ जाएं और पीछे की ओर पैर के अंगूठे को एक दूसरे से क्रॉस कर लें।
स्टेप 2– धीरे धीरे शरीर को नीचे ले जाते हुए हिप्स एडियों पर टिका लें और जांघों को काफ मसल्स पर टिकाएं।
स्टेप 3– अब दोनों हाथों को घुटनों पर रखकर सिर एकदम सीधा रखें और सामने देखें।
स्टेप 4– सांसों की गति को केंद्रित रखते हुए आंखें बंद कर लें। सांसों की गति ऊपर और नीचे समान होनी चाहिए। शुरुआत में कम से कम पांच मिनट यह योग करें और अधिकतम 10 मिनट कर सकते हैं।

वज्रासन के फायदे: नियमित वज्रासन के अभ्यास से पाचन क्रिया में सुधार आता है और कब्ज की शिकायत दूर होती है। अल्सर और एसिडिटी जैसी समस्याएं भी दूर करने में मदद मिलती है।

वज्रासन का नियमित अभ्यास पीठ और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और कमर दर्द व साइटिका के मरीजों को राहत दिलाता है। शरीर में पेल्विक मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए भी वज्रासन असरदार है। पेट की चर्बी को कम करता है और डिनर के बाद इस आसन के अभ्यास से नींद बेहतर आती है।

More Topics

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दूरदर्शी नेतृत्व में देश को...

टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार

रायपुर। कोरबा जिले की रहने वाली पूजा देवांगन आज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लोकभवन पहुँचकर राज्यपाल...

दक्षिण भारतीय प्याज की चटनी घर पर बनाएं

चटपटी प्याज की चटनी हर खाने का स्वाद दोगुना...

इसे भी पढ़े