धनतेरस 2025: खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त, तेरह गुना धन-वृद्धि के लिए करें इन देवताओं की उपासना

खुशियों और समृद्धि का पर्व धनतेरस इस वर्ष 18 अक्तूबर 2025 (शनिवार) को मनाया जाएगा। यह तिथि नई शुरुआत और भौतिक सुख का प्रतीक है, जिस पर सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू और वाहन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, धनतेरस देवी लक्ष्मी, कुबेर महाराज और भगवान धन्वंतरि की उपासना से जुड़ा है। इस तिथि पर इनके नामों का स्मरण करने से धन-दौलत और घर-संपत्ति में तेरह गुना वृद्धि होती है।

चीजों की खरीदारी और पूजा करने से पहले शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

धनतेरस 2025 तिथि और मुहूर्त

विवरणसमय/तारीख
धनतेरस की तिथि18 अक्तूबर 2025 (शनिवार)
कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी प्रारंभ18 अक्तूबर 2025, दोपहर 12:18 मिनट पर
त्रयोदशी समापन19 अक्तूबर 2025, रविवार दोपहर 1:51 मिनट पर

सोना-चांदी और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषियों के मुताबिक, धनतेरस पर खरीदारी के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं:

क्रममुहूर्त का प्रकारशुभ समय
1.सुबह का शुभ मुहूर्तसुबह 08 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 33 मिनट तक
2.दूसरा शुभ मुहूर्तसुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक
3.शाम का शुभ मुहूर्तशाम 7 बजकर 16 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर माता लक्ष्मी, कुबेर महाराज और भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना करना कल्याणकारी माना जाता है।

विवरणशुभ समय
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्तशाम 7 बजकर 16 मिनट से रात 8 बजकर 20 मिनट तक

धनतेरस पर चौघड़िया मुहूर्त

कालदिन का चौघड़िया (खरीदारी के लिए उत्तम)रात्रिकाल का चौघड़िया (पूजा और खरीदारी)
शुभ कालसुबह 07:49 बजे से 09:15 बजे तकशाम 08:57 बजे से रात 10:32 बजे तक
लाभ कालदोपहर 01:32 बजे से 02:57 बजे तकशाम 05:48 बजे से 07:23 बजे तक
अमृत कालदोपहर 02:57 बजे से शाम 04:23 बजे तकरात 10:32 बजे से 19 अक्तूबर 2025, सुबह 00:06 बजे तक
चर कालदोपहर 12:06 बजे से 01:32 बजे तकसुबह 12:06 बजे से 01:41 बजे तक (अगले दिन)

More Topics

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से बदली नीलिमा की जिंदगी

सिलाई प्रशिक्षण ने दिया आत्मनिर्भरता का नया रास्ता, घर...

इसे भी पढ़े