Total Users- 1,177,886

spot_img

Total Users- 1,177,886

Saturday, March 21, 2026
spot_img

“छत्तीसगढ़ माइनिंग कॉन्क्लेव 2025” का आयोजन

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज “छत्तीसगढ़ माइनिंग कॉन्क्लेव 2025” का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की। इस अवसर पर राज्य में खनन क्षेत्र के विकास और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने इस मंच से रेत नीति 2025 का औपचारिक शुभारंभ किया, जिसके तहत अब प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से रेत की नीलामी की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिलेगा।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने DMF 2.0 पोर्टल और खनिज 2.0 पोर्टल का भी शुभारंभ किया, जिससे खनिज संसाधनों से जुड़ी जानकारी एवं प्रबंधन अब और अधिक डिजिटल और सुगम हो सकेगा। साथ ही, माइनिंग सेक्टर में तकनीकी सहयोग के लिए कोल इंडिया और IIT धनबाद के साथ महत्वपूर्ण समझौता (MoU) भी किया गया है, जो भविष्य में नवाचार और स्थायी खनन पद्धतियों को प्रोत्साहित करेगा।

माइनिंग कॉन्क्लेव के उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने “राष्ट्रीय मछुआरा जागरूकता सम्मेलन” में भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य मछुआरा समुदाय को सशक्त बनाना और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है। सम्मेलन के पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे अपने निवास लौटे।

More Topics

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

चिरायु योजना से काव्या और गुनीत को मिला नया जीवन

महासमुंद। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत...

आधुनिक तकनीक से खेती को बनाया नया मॉडल किसान मुकेश ने

बहु-फसली पद्धति के माध्यम से जैविक खेती को नया...

इसे भी पढ़े