बालों का झड़ना आजकल आम समस्या बन गई है.चाहे महिलाएं हों या पुरुष हर कोई झड़ते बालों से परेशान है.मार्केट में बालों को झड़ने से रोकने के लिये ढेरों प्रोडक्ट्स मौजूद हैं. लेकिन यह प्रोडक्ट्स बालों को झड़ने से नहीं रोक पाते हैं. ऐसे में प्याज बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.
इसमें मौजूद सल्फर और एंटी-बैक्टीरियल गुण बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं. स्कैल्प को हेल्दी बनाते हैं और बालों को झड़ने से भी रोकते हैं. तो आइए जानते हैं प्याज का ये मैजिक ट्रिक्स जिससे आपके झड़ते बाल भी हो सकते हैं घने और मजबूत|
प्याज का रस और शहद का हेयर मास्क:
सामग्री: 2 चम्मच प्याज का रस 1 चम्मच शहद बनाने का तरीका एक कटोरी में प्याज का रस और शहद अच्छी तरह मिला लें. इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें. इसे 30 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें|
प्याज का रस और नारियल तेल का मैजिक ऑयल:
सामग्री: 4 चम्मच प्याज का रस 2 चम्मच नारियल तेल बनाने का तरीका दोनों चीजों को मिलाकर एक मिश्रण बना लें| इस तेल से स्कैल्प की 10-15 मिनट तक मालिश करें. इसे रात भर लगा रहने दें या कम से कम 2 घंटे बाद धो लें|
प्याज का रस और दही का मैजिकल पैक:
सामग्री: 3 चम्मच प्याज का रस 2 चम्मच दही बनाने का तरीका एक कटोरी में दोनों सामग्री को अच्छे से मिलाएं. इस पैक को बालों की जड़ों और पूरी लंबाई पर लगाएं. इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें. इन ट्रिक्स को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करने से आपको जल्द ही बेहतरीन परिणाम देखने को मिलेंगे|


