Total Users- 1,157,380

spot_img

Total Users- 1,157,380

Sunday, February 8, 2026
spot_img

इम्युनिटी बूस्टर, हार्ट हेल्थ से लेकर पौरुष शक्ति बढ़ाने तक, सुबह इस सफेद चीज के खाने से मिलते हैं कई फायदे

Desi Remedy for Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल आज एक आम समस्या है, जो गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। घी में भुना लहसुन एक आसान घरेलू उपाय है, जो नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल को साफ करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह पाचन सुधारता है, इम्युनिटी बढ़ाता है और हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल आज के समय की एक आम और गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। इसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और नसों की बीमारियां हो सकती हैं। इसे नियंत्रित करने के लिए दवाइयों और स्वस्थ जीवनशैली की जरूरत होती है, लेकिन घरेलू उपाय भी इसमें कारगर साबित हो सकते हैं। ऐसा ही एक नुस्खा आज हम आपको शेयर कर रहे हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलकर करता है काम

दवाइयों के साथ कुछ घरेलू नुस्खे भी इसमें मददगार होते हैं। घी में भुना लहसुन ऐसा ही एक आसान उपाय है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने के साथ कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी देता है। लहसुन में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और घी में पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलकर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से घी में भुना लहसुन खाने से नसों में जमा गंदगी साफ होती है और हार्ट हेल्थ बेहतर होती है।

कब्ज और एसिडिटी करता है दूर

यह घरेलू उपाय केवल कोलेस्ट्रॉल ही नहीं, बल्कि पाचन को भी दुरुस्त करता है। कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत देता है। साथ ही यह शरीर की इम्युनिटी को भी बूस्ट करता है। घी और लहसुन का संयोजन एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर है, जो सर्दी-खांसी और संक्रमण से बचाव करता है।

पुरुषों के लिए भी फायदेमंद

दिल की सेहत के लिए भी यह बेहद लाभकारी है। लहसुन में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं और हृदय संबंधी बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। पुरुषों के लिए भी घी में भूना लहसुन खास फायदेमंद है। यह टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाता है और स्पर्म सेल्स की संख्या में वृद्धि करता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, इसे सुबह खाली पेट खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। हालांकि, किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले चिकित्सक की सलाह लेना जरूरी है, खासकर यदि पहले से कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो।

More Topics

इसे भी पढ़े