Total Users- 1,172,585

spot_img

Total Users- 1,172,585

Monday, March 16, 2026
spot_img

कैसे शुरू हुआ 10 दिवसीय गणेश उत्सव ?

सावन आते ही त्योहारों की झड़ी लग जाती है और अब गणेश उत्सव आने वाला है। वैसे तो गणेश उत्सव 10 दिनों तक चलता है, जो भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी पर समाप्त होता है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि गणेश उत्सव केवल 10 दिनों तक ही क्यों मनाया जाता है? इसके पीछे क्या कारण है?

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने चंदन के लेप से भगवान गणेश की रचना की थी। उन्होंने गणेश को जीवनदान दिया था। एक दिन स्नान करते समय माता ने पुत्र गणेश को द्वार पर पहरा देने को कहा, जब भगवान शिव लौटे और भीतर जाना चाहा, तो गणेश ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया क्योंकि वे भगवान शिव को नहीं पहचानते थे। इससे क्रोधित होकर भगवान शिव ने गणेश का सिर काट दिया।

बाद में शिव ने उन्हें फिर से जीवित करने का वादा किया और गणेश के सिर की तलाश में निकल पड़े। फिर काफी घूमने के बाद उन्होंने देखा कि एक हथिनी अपने बच्चे की ओर पीठ करके सो रही है, तब भगवान शिव उसके पुत्र का सिर काटकर लाए और हथिनी का सिर गणेश जी के धड़ पर लगा दिया।
तभी से शुरू हुआ 10 दिवसीय उत्सव:

तभी से गणेश जी को विघ्नहर्ता और नई शुरुआत का देवता माना जाता है। 10 दिनों तक गणेश उत्सव मनाने के पीछे कई कथाएँ हैं। कहा जाता है कि वेद व्यास ने भगवान गणेश से महाभारत लिखने की प्रार्थना की थी। उस दौरान भगवान गणेश ने बिना रुके 10 दिनों तक महाभारत लिखी, जिससे गणेश जी का तापमान बढ़ गया। तब वेद ​​व्यास ने उन्हें 10वें दिन नदी में स्नान कराया। यही कारण है कि यह उत्सव 10 दिनों तक मनाया जाता है।

More Topics

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

IMD Weather Alert: बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में अचानक बारिश क्यों हो रही है?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में 50...

डाइटिंग का मतलब डाइट को बैलेंस करना, भूखा रहना नहीं

डाइटिंग करते समय लोग कम से कम खाना खाने...

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जिले...

इसे भी पढ़े