Total Users- 1,164,580

spot_img

Total Users- 1,164,580

Sunday, March 1, 2026
spot_img

पेट के इन हिस्सों में दर्द के लक्षण हो सकते है ,पित्ताशय की पथरी

अगर आपको अक्सर पेट में तेज या चुभने वाला दर्द महसूस होता है, तो इसे सिर्फ गैस या अपच समझकर नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. कई बार ये दर्द शरीर के अंदर छुपी हुई गंभीर समस्या का संकेत होता है. खासकर अगर दर्द पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में हो, पीठ या कंधे तक फैल रहा हो और खाने के बाद ज्यादा बढ़ जाता हो, तो ये गॉलब्लैडर स्टोन यानी पथरी का संकेत हो सकता है|
गॉलब्लैडर पथरी के मुख्य लक्षण: पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में तेज दर्द

पीठ या कंधे तक फैलने वाला दर्द मतली और उल्टी अपच और पेट फूलना पीलिया बुखार और ठंड लगना
पथरी होने के कारण: उच्च कोलेस्ट्रॉल मोटापा हो जाना हार्मोनल बदलाव तेल और मसालेदार भोजन का ज्यादा सेवन फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड का सेवन पानी की कमी और लंबे समय तक उपवास करना

जांच और इलाज: अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षण महसूस हों, तो देर न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
अल्ट्रासाउंड – गॉलब्लैडर पथरी की पुष्टि के लिए सबसे आसान और सटीक जांच

शुरुआती स्टेज में डाइट कंट्रोल और दवाओं से राहत मिल सकती है, लेकिन बड़ी या ज्यादा पथरी के लिए सर्जरी (लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी) ही अंतिम विकल्प है
बचाव के उपाय: तेल और वसा का सेवन सीमित करें नियमित एक्सरसाइज करें
फलों, सब्जियों और फाइबर से भरपूर डाइट लें

पर्याप्त पानी पिएं लंबे समय तक भूखे न रहें

गॉलब्लैडर पथरी को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है. अगर पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में बार-बार दर्द हो रहा है, तो तुरंत अल्ट्रासाउंड कराएं और सही इलाज शुरू करें. समय पर जांच और उपचार से न केवल दर्द से छुटकारा मिलता है, बल्कि बड़ी जटिलताओं से भी बचा जा सकता है|

More Topics

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दूरदर्शी नेतृत्व में देश को...

टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार

रायपुर। कोरबा जिले की रहने वाली पूजा देवांगन आज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लोकभवन पहुँचकर राज्यपाल...

दक्षिण भारतीय प्याज की चटनी घर पर बनाएं

चटपटी प्याज की चटनी हर खाने का स्वाद दोगुना...

इसे भी पढ़े