Total Users- 1,164,436

spot_img

Total Users- 1,164,436

Sunday, March 1, 2026
spot_img

दिल को हैल्दी कैसे रखें ? कैसे बचें हार्ट अटैक से?

हार्ट अटैक की समस्या इस समय सबसे आम सुनने को मिल रही है। जहां पहले उम्रदराज और कोई सीरियस हैल्थ प्रॉब्लम्स से घिरे शख्स को इसका खतरा रहता था लेकिन आज कम उम्र के लोग भी बिना किसी हार्ट हिस्ट्री के हार्ट अटैक से अपने जान गंवा रहे हैं लेकिन यहां बड़ा सवाल है कि खुद को हार्ट अटैक से बचाया कैसे जा सकता है या अपने दिल को हैल्दी कैसे रखें तो बता दें कि दिल को हैल्दी रखने का एक ही तरीका है और वो है हैल्दी लाइफस्टाइल…

कैसे बचें हार्ट अटैक से?
अच्छा खाना और फिजिकल एक्टिविटी ये दोनों ही चीजें दिल के लिए बहुत जरूरी है। चलिए आज हम आपको ऐसी 5 चीजें बताते हैं जिसे फॉलो करके आप अपने दिल को अटैक से बचा सकते हैं।

  1. सैर का नियम बनाएं
    सबसे पहले तो सैर की आदत डालें। 45 मिनट की सैर, दिल के लिए बहुत जरूरी है। हफ्ते में कम से कम 3 दिन 45 मिनट की सैर करें। सैर को लेकर अक्सर यहीं सोचते हैं कि बिजी शैड्यूल है तो सुबह जितना जल्दी हो सके उठा जाए लेकिन ऐसा हो नहीं पाता। हालांकि आप दिन में सैर नहीं कर पाते तो शाम या रात को सैर करें जब आप कंफर्टेबल हो।
  2. वजन कंट्रोल करें
    बिजी और बिगड़े लाइफस्टाइल के चलते आज मोटापा, सब बीमारियों की जड़ बना हुआ है। बचपन का मोटापा तेजी से बढ़ रहा है यानि खान-पान की गलत आदतों और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के चलते बचपन में ही वजन कंट्रोल नहीं हो रहा। नतीजा दिल पर कम उम्र में ही प्रैशर पड़ रहा है। इसे कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है। बड़ा हुआ वजन सिर्फ दिल ही नहीं बल्कि बाकी कई बीमारियों को भी न्योता देता है। डायबिटीज के तेजी से पैर पसाने के पीछे भी बड़ी वजह मोटापा ही है।
  3. प्रोसेस्ड फूड बिलकुल ना खाएं
    दिल के लिए सबसे बड़ा खतरा प्रोसेस्ड फूड भी है। इसे अपनी डाइट से निकाल फैंके। प्रोसेस्ड फूड जैसे केक, कुकीज, पेस्ट्री, मैदा-सफेद चीनी से बनी सारी चीजें छोड़ें और इसकी जगह ताजी फल-सब्जियां, साबुत हैल्दी अनाज खाएं।
  4. स्ट्रैस में रहते हैं तो मेडिटेशन करें
    अगर आप बहुत ज्यादा स्ट्रैस में रहते हैं तो मेडिटेशन का सहारा लें। मेडिटेशन की प्रेक्टिस करें क्योंकि स्ट्रैस आपके दिल को बहुत नुकसान पहुंचाता है। स्ट्रैस सिर्फ दिल ही नहीं दिमाग और शरीर के बाकी अंदरुनी अंगों पर भी प्रभाव डालता है।
  5. ब्रेक जरूर लें
    बिजी शैड्यूल में खुद के लिए समय निकालना ना भूलें। ब्रेक जरूरी है, आप जो भी काम कर रहे हैं, उससे कुछ समय के लिए ब्रेक जरूर लें क्योंकि इससे आप फ्रैश फील करेंगे।

इन बातों पर भी गौर करें
भोजन आपके स्वस्थ को हैल्दी रखने में सबसे अहम रोल निभाता है इसलिए जो भी खाएं हैल्दी ही खाएं।
तनाव से बचने के लिए योग और हल्की एक्सरसाइज करें।
शराब और धूम्रपान से बचें।
खुद की खुशी के लिए काम करें। म्यूजिक-डांस या अन्य एक्टिविटी के शौकीन है तो जरूर खुद के लिए समय निकालें।

हार्ट अटैक आने के सामान्य लक्षण
हार्ट अटैक के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। कई बार यह लक्षण अचानक और तेज होते हैं तो कई बार धीरे-धीरे विकसित होते हैं। कुछ सामान्य लक्षण जो हार्ट अटैक के दौरान दिख सकते हैं।

सीने में दर्द या बैचेनी
सीने में दबाव, भारीपन, या जलन जैसा महसूस होना।
यह दर्द अक्सर छाती के बीच में या बाईं ओर होता है।
दर्द कुछ मिनटों तक रह सकता है और फिर घट-बढ़ सकता है।

शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द
दर्द या असहजता हाथ, गर्दन, जबड़े, पीठ, कंधे, या पेट तक फैल सकती है।
बायां हाथ विशेष रूप से प्रभावित हो सकता है।

सांस लेने में तकलीफ
अचानक सांस फूलना या घुटन जैसा महसूस होना।
यह लक्षण बिना छाती के दर्द के भी हो सकता है।

थकान और कमजोरी
सामान्य से अधिक थकान महसूस होना।
हल्के शारीरिक काम के बाद भी कमजोरी आना।

पसीना आना
ठंडा पसीना आना, जो सामान्य से अधिक हो सकता है।

मतली और उल्टी
पेट में गड़बड़ी या मतली महसूस होना।
यह लक्षण खासकर महिलाओं में अधिक होता है।

घबराहट या बेचैनी
अचानक घबराहट महसूस होना या दिल तेजी से धड़कना।

सिर चकराना या बेहोशी
अचानक सिर चकराना या बेहोशी जैसा महसूस होना।

पैरों में सूजन
अगर दिल ठीक से खून पंप नहीं कर रहा है तो पैरों या टखनों में सूजन हो सकती है।

हालांकि महिलाओं और डायबिटीज के मरीजों में लक्षण अलग हो सकते हैं। महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण आमतौर पर छाती के दर्द के बजाय थकान, सांस फूलना, जबड़े या पीठ में दर्द के रूप में होते हैं। मधुमेह के मरीजों को लक्षण हल्के महसूस हो सकते हैं या बिल्कुल भी महसूस नहीं हो सकते।

More Topics

जानें ओट्स से कौन-कौन सी रेसिपी बना सकते है

ओट्स एक ऐसी चीज है, जोकि सेहत के लिहाज...

SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

इसे भी पढ़े