Total Users- 1,164,396

spot_img

Total Users- 1,164,396

Sunday, March 1, 2026
spot_img

इन योग से मानसून में सर्दी-जुकाम और बुखार से बिना दवा के पाएं छुटकारा

योग प्राकृतिक तौर पर कई रोगों से बचाव ही नहीं करता, बल्कि इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर रोगों से लड़ने के लिए शरीर का तैयार भी करता है। कुछ आसान योगासन आपकी सेहत की रक्षा कर सकते हैं। इस लेख में उन प्रभावी योगासनों के बारे में जो मानसून में आपकी इम्युनिटी बढ़ाने, शरीर को डिटॉक्स करने और सर्दी-जुकाम से बचाने में मददगार हैं।

प्राणायाम: प्राणायाम से फेफड़े मजबूत होते हैं और ऑक्सीजन का प्रवाह सुधरता है। विशेष रूप से अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भस्त्रिका मानसून में बेहद लाभकारी हैं। इन प्राणायामोंं के नियमित अभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।
ताड़ासन : यह आसन शरीर में खिंचाव पैदा करता है और श्वसन प्रणाली को बेहतर बनाता है। मानसून में यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। भुजंगासन: भुजंगासन सांस से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने वाला योग है। भुजंगासन फेफड़ों को मजबूत बनाता है और साइनस या बलगम की समस्या से राहत दिलाता है।
वज्रासन: यह आसन पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। बारिश के मौसम में पाचन कमजोर हो जाता है। खाने के बाद 5 मिनट वज्रासन में बैठने से गैस, एसिडिटी और अपच से बचा जा सकता है।
शीतली प्राणायाम : यह प्राणायाम शरीर को ठंडक भरा और शांत रखने में मदद करता है। यह योग मानसून में शरीर के तापमान को संतुलित करता है और तनाव को भी कम करता है।

More Topics

जानें ओट्स से कौन-कौन सी रेसिपी बना सकते है

ओट्स एक ऐसी चीज है, जोकि सेहत के लिहाज...

SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

इसे भी पढ़े