Total Users- 1,172,874

spot_img

Total Users- 1,172,874

Monday, March 16, 2026
spot_img

गुरु पूर्णिमा और गुरुवार का संयोग, गुरु देव बृहस्पति की बरसेगी इन राशियों पर कृपा

गुरु पूर्णिमा का दिन बहुत खास होता है. इस दिन अपने गुरु देव और माता-पिता का आशीर्वाद लेना चाहिए और उनको पूजा करनी चाहिए. जानते हैं इस दिन विशेष दिन पर 10 जुलाई के क्या संयोग बन रहा है.
गुरु पूर्णिमा का दिन अत्यंत शुभ दिन होता है. आषाढ़ माह की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा या व्यास पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. साल 2025 में गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई, गुरुवार के दिन पड़ रही है. इस दिन गुरु पूर्णिमा और गुरुवार का अत्यंत शुभ और दुर्लभ संयोग बन रहा है.

गुरुवार के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं, और पूर्णिमा तिथि स्वयं गुरु को समर्पित होती है. इस संयोग में गुरु की कृपा कई गुना बढ़ जाती है. गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु, माता-पिता और आचार्य को प्रणाम करें और उनका आशीर्वाद लें ऐसा करना बहुत फलदायी होता है. गुरु पूर्णिमा का दिन इन 5 राशियों के लिए अति शुभ रहने वाला है और गुरु बृहस्पति की कृपा इन राशियों पर बरसेगी.

मेष राशि वालों के 10 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की कृपा से अटके काम पूरे होंगे. नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के संकेत मिल सकते हैं. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है. पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार. उपाय- गुरु के बीज मंत्र ॐ बृं बृहस्पतये नमः का जाप करें.

कर्क राशि (Cancer)-

कर्क राशि धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं, बिजनेस में विस्तार और नई डील हाथ लग सकती है. गुरु की कृपा से जीवन में आ रही रुकावटें दूर होंगी. मान-सम्मान में वृद्धि होगी आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे. उपाय-केले के पेड़ की पूजा कर पीला फूल चढ़ाएं.

सिंह राशि (Leo)-

सिंह राशि वालों के लिए गुरु पूर्णिमा का दिन करियर के लिहाज से शानदार रहेगा, करियर के आगे बढ़ने के योग बन सकते हैं. गुरु का आशीर्वाद से सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है. आध्यात्मिक उन्नति के अवसर मिलेंगे. उपाय- पीली मिठाई गरीबों में बांटें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रुके हुए काम पूरे होंगे. विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. उपाय- गुरुवार को पीले कपड़े पहनें और हल्दी दान करें.

मीन राशि (Pisces)-

मीन राशि वालों के लिए गुरु की राशि होने से विशेष कृपा का योग बन रहा है. विवाह के योग बन सकते हैं. शिक्षा, करियर, नौकरी में प्रगति हाथ लगेगी. आध्यात्मिक साधना में रुचि बढ़ेगी. उपाय- अपने गुरु या मंदिर में पीली वस्तु दान करें.

  • Q1-सबसे बड़ा गुरु मंत्र कौन सा है? A-गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥
  • Q-2 शिव जी का गुरु मंत्र कौन सा है? शिवजी का गुरु मंत्र “ॐ नमः शिवाय” है.

More Topics

जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज की पहचान

15 मार्च को विश्वभर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस...

मरीजों की सेहत से समझौता नहीं’ – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य मंत्री का मनेन्द्रगढ़ सिविल अस्पताल में औचक निरीक्षण रायपुर।...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित...

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

इसे भी पढ़े