Total Users- 1,171,182

spot_img

Total Users- 1,171,182

Saturday, March 14, 2026
spot_img

सुबह खाली पेट पानी पीने के अपनाए नियम, नहीं तो होगा नुकसान

बहुत से लोग सुबह उठकर सबसे पहले पानी पीते हैं जो कि एक बेहद अच्छी आदत है। खाली पेट पानी पीने के एक नहीं कई फायदे हैं, यही एक छोटी-सी आदत आपकी सेहत को चमत्कारी ढंग से बदल सकती है। हालांकि बहुत से लोग पानी पीने की सही मात्रा और इससे जुड़ी जरूरी सावधानियाें से अनजान हैं, जिसके चलते उन्हें परेशानियाें का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं पानी पीने के क्या हैं नियम

सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे
डिटॉक्स करता है शरीर को: रातभर शरीर की सफाई प्रक्रिया के बाद सुबह पानी पीना विषैले पदार्थ (toxins)को बाहर निकालता है।
पाचन क्रिया मजबूत होती है: पेट में जमा अपशिष्ट बाहर निकलता है और कब्ज़ से राहत मिलती है।
मेटाबॉलिज्म तेज होता है: वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए यह आदत बेहद फायदेमंद है।
त्वचा चमकदार बनती है: शरीर में नमी बनी रहती है, जिससे स्किन में ग्लो आता है।
ब्रेन को एनर्जी मिलती है: शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा से दिमाग में ऑक्सीजन पहुंचती है, जिससे दिनभर की एकाग्रता और ऊर्जा बनी रहती है।
किडनी और मूत्रमार्ग साफ रहता है: सुबह पानी पीने से यूटीआई जैसी समस्याओं से भी बचाव होता है।

सुबह खाली पेट कितने गिलास पानी पीना चाहिए?
शुरुआत में 1 से 2 गिलास गुनगुना पानी पिएं (लगभग 300-400 ml)।आदत बनने के बाद आप धीरे-धीरे 3 से 4 गिलास (700–800 ml) तक ले जा सकते हैं। जापानी वॉटर थेरेपी के अनुसार, 4 गिलास (लगभग 640 ml) पानी सुबह पीने से कई रोगों से बचाव होता है।

पानी पीते समय न करें ये गलतियां
बहुत ठंडा पानी न पिएं, इससे पाचन धीमा हो सकता है और लीवर पर असर पड़ता है।
पानी झटपट नहीं धीरे-धीरे घूंट लेकर पिएं, तेज़ी से पीने से गैस, डकार और अपच हो सकता है।
खाना खाते ही पानी न पिएं, भोजन के तुरंत बाद पानी पीना पाचन रसों को पतला कर देता है।
प्लास्टिक की बोतल से बचें, तांबे (कॉपर), स्टील या कांच की बोतल से पानी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।

सुबह खाली पेट पानी पीने के बाद 30 मिनट तक कुछ न खाएं। इससे शरीर को अंदर से सफाई का समय मिलता है।

More Topics

नवागढ़ की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार सजग

-संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए सर्वेक्षण...

इसे भी पढ़े