Total Users- 1,164,099

spot_img

Total Users- 1,164,099

Saturday, February 28, 2026
spot_img

महिलाएं इन हेल्थ प्रॉब्लम को न करें नजरअंदाज, बन जाएगी बड़ी समस्या

महिलाएं अक्सर छोटी-छोटी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन यही छोटी बातें आगे चलकर गंभीर बीमारियों का रूप ले सकती हैं। जैसे अचानक वजन बढ़ना या घटना, हमेशा थकान महसूस होना, पेट में सूजन, बालों का ज्यादा झड़ना या बार-बार चक्कर आना – ये सभी लक्षण ऐसे हैं जो शरीर की अंदरूनी गड़बड़ी की तरफ इशारा करते हैं। डॉक्टरों की मानें तो इन संकेतों को शुरुआत में ही पहचानकर सही इलाज करवाया जाए, तो बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है।

बेवजह वजन बढ़ना या घटना
अगर आपका वजन अचानक से बढ़ रहा है या घट रहा है, और इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं है, तो यह खतरनाक हो सकता है। यह थायराइड (हाइपोथायरायडिज्म/हाइपरथायरायडिज्म), पीसीओएस या हार्मोनल असंतुलन का संकेत हो सकता है। इसे सिर्फ डायट की गलती मानकर नजरअंदाज न करें।

हमेशा थकान महसूस होना
अगर आप पूरे 7-8 घंटे की नींद लेने के बाद भी हर समय थकी-थकी महसूस करती हैं, तो यह सिर्फ काम की थकावट नहीं हो सकती। यह हार्ट, लिवर, किडनी या खून की कमी (एनीमिया) जैसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

सांस फूलना, चक्कर आना, सिरदर्द
लगातार चक्कर आना, सांस फूलना और सिरदर्द जैसी समस्याएं सिर्फ स्ट्रेस की वजह से नहीं होतीं। यह दिल की बीमारियों, ब्लड प्रेशर, आयरन और विटामिन की कमी का संकेत हो सकते हैं। लंबे समय तक इन्हें नजरअंदाज करने से स्ट्रोक या हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है।

अत्यधिक बाल झड़ना
रोजाना 50-100 बालों का झड़ना सामान्य माना जाता है, लेकिन अगर इससे ज्यादा बाल झड़ रहे हैं या बाल पतले हो रहे हैं, तो यह चिंता का विषय है। बालों का गिरना थायराइड, पोषण की कमी या ऑटोइम्यून डिजीज का संकेत हो सकता है।

लगातार पेट में सूजन
अगर आपको अक्सर पेट फूला हुआ लगता है और यह समस्या दो हफ्तों से ज्यादा बनी रहती है, तो यह आम बात नहीं है। खासकर अगर यह अनियमित पीरियड्स, पेट दर्द या संबंध बनाते समय दर्द जैसी समस्याओं के साथ जुड़ी हो, तो यह एंडोमेट्रियोसिस जैसी बीमारी का संकेत हो सकता है।

महिलाएं अपने परिवार और काम के बीच अक्सर खुद की सेहत को पीछे छोड़ देती हैं। लेकिन समय पर अपनी सेहत पर ध्यान देना न सिर्फ जरूरी है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से बचने का एकमात्र तरीका भी है। अगर आपको ऊपर दिए गए कोई भी लक्षण लंबे समय से महसूस हो रहे हैं, तो बिना देरी के डॉक्टर से संपर्क करें।

नोट : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

More Topics

जानें ओट्स से कौन-कौन सी रेसिपी बना सकते है

ओट्स एक ऐसी चीज है, जोकि सेहत के लिहाज...

SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

इसे भी पढ़े