Total Users- 1,164,091

spot_img

Total Users- 1,164,091

Saturday, February 28, 2026
spot_img

गर्दन से दिमाग तक घुसी 8 CM लंबी कील, डॉक्टरों ने सफ़ल सर्जरी कर बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डॉक्टरों ने 7 साल के बच्ची को नई जिंदगी दी है। गर्दन के रास्ते से दिमाग तक घुसी 8 सेंटीमीटर लम्बी लोहे की कील को निकालकर ना सिर्फ बच्चे को नया जन्म दिया बल्कि रिकॉर्ड भी बना दिया। 10 घंटे चली लंबी सर्जरी को सफल किया 14 डॉक्टरों की टीम ने, जिन्हें पूरा देश सलाम कर रहा है।

ट्रॉमा सर्जरी विभाग के प्रो समीर मिश्रा ने बताया कि बीती 15 मई को नवाजपुरा बलरामपुर की रहने वाली 7 वर्षीय बच्ची को गर्दन के रास्ते मुंह चीरकर दिमाग में घुसी कील की गंभीर स्थिति में ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। दुर्घटना के बाद बच्ची को बलरामपुर में ही एक प्राइवेट अस्पताल में तथा बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया था, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बच्ची को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। केस के बारे में विचार-विमर्श कर सर्जरी करने का फैसला लिया गया।

जांच करने पर पता चला कि 8 सेंटीमीटर की धारदार लोहे की कील बच्ची की गर्दन से मुंह को चीरते हुए दिमाग में खून की नली के पास घुसी थी। इसके बाद तुरंत ही न्यूरो सर्जरी और कान नाक गला ईएनटी सर्जरी विभाग से विचार विमर्श करके इस जटिल ऑपरेशन को करने का निर्णय लिया गया। 16 मई की रात्रि 14 डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया और कील निकालकर बच्ची को नया जीवन दे दिया। 13 दिन की निगरानी के बाद बच्ची को जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया।

More Topics

जानें ओट्स से कौन-कौन सी रेसिपी बना सकते है

ओट्स एक ऐसी चीज है, जोकि सेहत के लिहाज...

SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

इसे भी पढ़े