Total Users- 1,173,229

spot_img

Total Users- 1,173,229

Monday, March 16, 2026
spot_img

ग्वालियर का अचलेश्वर महादेव मंदिर* जहां लाख किलो का घंटा स्थापित है, महाभारत से जुड़ा है इतिहास

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। क्योंकि सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है। ऐसे में सोमवार के दिन लोग भगवान शिव के मंदिरों में जाकर उनके दर्शन करते हैं। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर भगवान शिव के दर्शन मात्र से ही व्यक्ति के भाग्य खुल जाते हैं। दरअसल, हम आपको ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि काफी प्राचीन और चमत्कारिक मंदिर है। यह मंदिर अपनी अनूठी विशेषताओं के लिए भी जाना जाता है।

मंदिर का इतिहास
अचलेश्वर मंदिर का इतिहास सदियों पुराना माना जाता है। बताया जाता है कि इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। लेकिन मंदिर के वर्तमान स्वरूप का निर्माण कई चरणों में कराया गया है। इस मंदिर की प्राचीनता श्रद्धालुओं को आज भी अपनी ओर आकर्षित करती है।

चमत्कारिक है मंदिर का शिवलिंग
अचलेश्वर महादेव मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहां का शिवलिंग है। इस शिवलिंग के बारे में मान्यता है कि इसको यहां से कई बार हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी इसको हिला नहीं सका। बताया जाता है कि एक बार राजा ने इस शिवलिंग को हटाने के लिए हाथियों का भी प्रयोग किया था। लेकिन शिवलिंग टस से मस नहीं हुआ था। जिस कारण इस शिवलिंग को अचलेश्वर नाम दिया गया है। जिसका अर्थ है कि स्थिर।

पूरी होती हैं सभी मनोकामनाएं
धार्मिक मान्यता है कि अचलेश्वर महादेव मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। इसलिए यह मंदिर ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थान बन गया है।

धार्मिक महत्व-अचलेश्वर महादेव मंदिर न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इस मंदिर का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी है। इस मंदिर की खूबसूरती हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती है। इस मंदिर में लाख किलो का घंटा स्थापित है। हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं। खासकर महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

More Topics

जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज की पहचान

15 मार्च को विश्वभर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस...

मरीजों की सेहत से समझौता नहीं’ – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य मंत्री का मनेन्द्रगढ़ सिविल अस्पताल में औचक निरीक्षण रायपुर।...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित...

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

इसे भी पढ़े