Total Users- 1,170,937

spot_img

Total Users- 1,170,937

Saturday, March 14, 2026
spot_img

गर्मी में पिये सेहतमंद सत्तू का शरबत,जानें बनाने का तरीका

सत्तू का शरबत एक बहुत ही लोकप्रिय और सेहतमंद पेय है। गर्मी के मौसम में यह शरबत ठंडक प्रदान करता है और शरीर को ऊर्जा से भरपूर करता है। सत्तू (जो कि भुना हुआ चने का आटा होता है) को पानी के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इसे पीने से न केवल प्यास बुझती है, बल्कि यह शरीर को आवश्यक पोषण भी प्रदान करता है। तो आइए जानते हैं सत्तू का शरबत बनाने की आसान विधि।

सत्तू का शरबत बनाने की सामग्री
सत्तू (भुना हुआ चने का आटा) – 3 से 4 टेबल स्पून
पानी – 2 कप (ताजे और ठंडे पानी का इस्तेमाल करें)
नींबू का रस – 1 चम्मच
प्याज- 1(बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च- 2 (बारीक कटा हुआ)
कच्चा आम- 1 कप (कद्गदकस किया)
शक्कर (स्वाद अनुसार) – 1 से 2 चम्मच
काला नमक – 1/2 चम्मच
सेंधा नमक – 1/2 चम्मच
भुना जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच
ताज़ा पुदीना (पत्तियां) – 4 से 5 पत्तियां
आइस क्यूब्स

सत्तू का शरबत बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले, एक गहरे गिलास या बड़े बर्तन में सत्तू (भुना हुआ चने का आटा) डालें। इसे आसानी से बाजार से मिल सकता है, लेकिन यदि आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकते हैं। अब इस सत्तू में ठंडा पानी डालें। ध्यान रखें कि पानी ताजे और ठंडे हो, ताकि शरबत का स्वाद और भी ताजगी से भरपूर हो।
  2. फिर स्वाद अनुसार शक्कर डालें। अगर आप कम मीठा पसंद करते हैं, तो शक्कर की मात्रा कम रखें। इसे अच्छे से घोलकर सत्तू और पानी को मिलाएं, ताकि सत्तू अच्छे से घुल जाए।
  3. अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, कच्चा आम, काला नमक और सेंधा नमक डालें। काला नमक शरबत को हल्का सा तीखा और स्वादिष्ट बनाता है, जबकि सेंधा नमक आपके पेट को ठंडक पहुंचाता है। इसके बाद भुना हुआ जीरा पाउडर डालें। जीरा न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है।
  4. शरबत में ताजगी लाने के लिए नींबू का रस डालें। नींबू से शरबत में खटास और ताजगी दोनों आती है। अगर आप चाहें तो ताजे पुदीने की पत्तियां डाल सकते हैं। यह शरबत को एक और ताजगी और सुगंध देगा।
  5. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें, ताकि सत्तू पूरी तरह घुल जाए और स्वाद एकसार हो जाए। अंत में आप आइस क्यूब्स डाले, जिससे शरबत और भी ठंडा और ताजगी से भरा लगे।

अब सत्तू का शरबत तैयार है। इसे एक गिलास में निकालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें। गर्मी में यह शरबत बेहद राहत देने वाला होता है। तो, अगली बार जब आप गर्मी में थकान महसूस करें, तो एक गिलास सत्तू का शरबत बना लीजिए और इसका मजा लीजिए।

More Topics

इसे भी पढ़े