Total Users- 1,173,297

spot_img

Total Users- 1,173,297

Tuesday, March 17, 2026
spot_img

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए चैत्र पूर्णिमा पर करें ये उपाय, खुशहाल रहेगी जिंदगी

हिन्दू धर्म में चैत्र पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की पूजा करने से आय, आयु और सौभाग्य में वृद्धि होती है. साथ ही इस दिन कुछ सरल उपाय करने से व्यक्ति पितृ दोष से भी मुक्ति पा सकता है और जीवन को खुशहाल बना सकता है.

हिंदू धर्म में चैत्र माह का विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यता है कि चैत्र पूर्णिमा पर गंगा नदी में स्नान करने तथा भगवान शिव व विष्णु की पूजा करने से कई जन्मों में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं. साथ ही साधक को मनचाहा वरदान भी प्राप्त होता है. चैत्र पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भक्त गंगा नदी सहित कई पवित्र नदियों में धार्मिक स्नान करते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा पर अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है. ऐसे में अगर आप भी पितृ दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं कि चैत्र पूर्णिमा पर पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए आपको क्या उपाय करने चाहिए.

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष चैत्र पूर्णिमा 12 अप्रैल को मनाई जाएगी. चैत्र पूर्णिमा पर चंद्रोदय का समय शाम 6 बजकर 18 मिनट पर होगा. पूर्णिमा के दिन पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए आपको अपने पितरों को याद करके सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए, अपने पितरों के लिए भोजन बनाना चाहिए, गाय, कुत्ते और कौओं को भोजन कराना चाहिए और पितृ स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. इसके अलावा पितृ दोष से मुक्ति के लिए कुछ उपाय इस प्रकार हैं…

करें ये खास उपाय

  • तर्पण और श्राद्ध:- पूर्णिमा के दिन पितरों के लिए तर्पण करें और विधि-विधान से श्राद्ध कर्म करें.
  • गंगा स्नान:- यदि संभव हो तो पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करें या घर पर ही गंगाजल में गंगाजल मिलाकर स्नान करें.
  • दीपक जलाएं:- पूर्णिमा के दिन घर के चारों तरफ दीपक जलाएं. दक्षिण दिशा में दीपक जलाना शुभ होता है.
  • पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं:- पूर्णिमा के दिन पितरों के लिए पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और परिक्रमा करें.
  • अपनी श्रद्धा के अनुसार दान करें:- पूर्णिमा के दिन अपने पितरों को प्रसन्न करने के लिए काले तिल, कपड़े और भोजन का दान करें.
  • पितृ दोष से मुक्ति के लिए पूर्णिमा के दिन ॐ पितृभ्यः नमः मंत्र का जाप करें.
  • शिवलिंग पर जल चढ़ाएं:- पूर्णिमा के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध, तिल, पान और धतूरा चढ़ाएं.
  • कौओं को भोजन कराना:- चैत्र पूर्णिमा पर कौओं को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है.

पितृ श्राप दूर करने के मंत्र

पितृदोष दूर करने के लिए आप ‘ॐ श्री सर्व पितृ देवताभ्यो नमो नम:’, ‘ॐ प्रथम पितृ नारायणाय नम:’, ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ आदि मंत्रों का जाप कर सकते हैं. चैत्र पूर्णिमा के दिन अगर आप इन मंत्रों का जाप विधि-विधान से करते हैं तो इससे आपके पितरों को मुक्ति मिल सकती है और आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है. इसके अलावा जीवन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिल सकती है.

More Topics

जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज की पहचान

15 मार्च को विश्वभर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस...

मरीजों की सेहत से समझौता नहीं’ – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य मंत्री का मनेन्द्रगढ़ सिविल अस्पताल में औचक निरीक्षण रायपुर।...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित...

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

इसे भी पढ़े