Total Users- 1,173,753

spot_img

Total Users- 1,173,753

Tuesday, March 17, 2026
spot_img

रात में शिव पूजा करने का पर्व है महाशिवरात्रि:फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की रात में ब्रह्मा-विष्णु के सामने लिंग रूप में प्रकट हुए थे भगवान शिव

कल यानी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इस पर्व पर रात में शिव पूजा करने का ज्यादा महत्व है। शिवपुराण के अनुसार प्राचीन समय में फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी की रात भगवान शिव लिंग के रूप में प्रकट हुए थे। उस समय ब्रह्मा और विष्णु के बीच विवाद चल रहा था, इस विवाद को शांत कराने के लिए भगवान प्रकट हुए थे।

जब शिवलिंग प्रकट हुआ था, तब भगवान ने आकाशवाणी की थी कि इस तिथि रात जागकर जो भक्त शिवलिंग का पूजन करेंगे, उन्हें शिव की विशेष कृपा मिलेगी। इस रात में शिव पूजा करने वाले भक्तों को शिव धाम की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, श्री मार्कण्डेय पुराण के श्री दुर्गा सप्तशती में तीन प्रकार की दारुण रात्रियों का जिक्र है। ये तीन रात्रियां हैं कालरात्रि, महारात्रि और मोहरात्रि। होली कालरात्रि का पर्व है। दीपावली और शरद पूर्णिमा मोहरात्रि के पर्व हैं। कुछ विद्वान दीपावली को कालरात्रि का पर्व मानते हैं। शिवरात्रि को महारात्रि का पर्व माना जाता है।

हिन्दू धर्म में अधिकतर त्योहार सूर्योदय के बाद मनाने की परंपरा है, लेकिन होली, दीपावली, शरद पूर्णिमा, जन्माष्टमी और शिवरात्रि ऐसे पर्व हैं, जिन्हें रात में मनाया जाता है।मान्यता- शिवरात्रि की रात शिव-पार्वती करते हैं पृथ्वी का भ्रमण

जैसा की नाम से ही मालूम होता है शिवरात्रि रात्रि का पर्व है। इसलिए इसे महारात्रि कहा जाता है। इस रात के चारों प्रहरों में जागकर शिव जी का अभिषेक पूजन करने वाले पर भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि शिवरात्रि की रात भगवान शिव और माता पार्वती पृथ्वी का भ्रमण करते हैं। इस रात में जो लोग शिव पूजा करते हैं, उन्हें भगवान की कृपा मिलती है।

महाशिवरात्रि पर बन रहे हैं ग्रहों के दुर्लभ योग

इस साल महाशिवरात्रि बुधवार को है, इस दिन ग्रहों के दुर्लभ योग भी बन रहे हैं। महाशिवरात्रि पर शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेगा, इसके साथ राहु भी रहेगा। ये एक शुभ योग है। इसके अलावा सूर्य-शनि कुंभ राशि में रहेंगे। सूर्य शनि के पिता हैं और कुंभ शनि की राशि है। ऐसे में सूर्य अपने पुत्र शनि के घर में रहेंगे। शुक्र मीन राशि में अपने शिष्य राहु के साथ रहेगा। कुंभ राशि में पिता-पुत्र और मीन राशि में गुरु-शिष्य के योग में शिव पूजा की जाएगी। ऐसा योग 149 साल बाद है। 2025 से पहले 1873 में ऐसा योग बना था, उस दिन भी बुधवार को शिवरात्रि मनाई गई थी।

More Topics

जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज की पहचान

15 मार्च को विश्वभर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस...

मरीजों की सेहत से समझौता नहीं’ – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य मंत्री का मनेन्द्रगढ़ सिविल अस्पताल में औचक निरीक्षण रायपुर।...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित...

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

इसे भी पढ़े