Total Users- 1,170,608

spot_img

Total Users- 1,170,608

Friday, March 13, 2026
spot_img

अपकमिंग फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ का पोस्टर रिलीज

साउथ के दमदार अभिनेता ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ का पोस्टर रिलीज हो चुका है। खास बात यह है कि इस पोस्टर को शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के मौके पर जारी किया गया, जिससे फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह कर रहे हैं और इसमें ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे।

शानदार पोस्टर में दिखा दमदार लुक

निर्देशक संदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें ऋषभ शेट्टी हाथ में तलवार लिए एक विशाल देवी मूर्ति के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। यह पोस्टर शिवाजी महाराज के वीर और निडर व्यक्तित्व को दर्शाता है।

ऋषभ शेट्टी ने दी खास प्रतिक्रिया

ऋषभ शेट्टी ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,
“यह सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं है— यह एक योद्धा के सम्मान में युद्धघोष है, जिसने सभी बाधाओं के खिलाफ़ लड़ाई लड़ी, शक्तिशाली मुगलों को चुनौती दी और एक ऐसी विरासत बनाई जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।”

मराठा शासकों की कहानियां दर्शकों को भा रही हैं

हाल ही में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला। ऐसे में मराठा शासकों की एक और फिल्म की घोषणा ने दर्शकों के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म मेकर्स ने रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसे हिंदी सहित 6 अन्य भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म की टीम

  • निर्देशक: संदीप सिंह
  • संगीत: प्रीतम
  • गीतकार: प्रसून जोशी
  • कास्टिंग डायरेक्टर: मुकेश छाबड़ा
  • कहानी: सिद्धार्थ-गरिमा

यह फिल्म शिवाजी महाराज की वीरता और गौरवशाली इतिहास को बड़े पर्दे पर जीवंत करने वाली है। क्या आप इस भव्य फिल्म के लिए उत्साहित हैं?

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

इसे भी पढ़े