Total Users- 1,157,332

spot_img

Total Users- 1,157,332

Sunday, February 8, 2026
spot_img

जीवन मंत्र : सहज बुद्धि से निर्णय लेकर सफल बने

जीवन में इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि हमारे पास क्या नहीं है परन्तु हमारे पास जो है , उससे साथ हम निर्णय लेकर क्या बेहतरी ला सकते हैं . यही सफलता का मूलमंत्र भी है. आजकल लोगों के जीने का अंदाज़ बेहद पेचीदा हो गया है. वे सरलतम परेशानी आने पर भी उसपर इतना ज़ोर देते हैं कि वह जटिल लगने लगती है. हर गतिविधि में जीतने की चाह ने अंदर के इंसान को यांत्रिक खिलाड़ी बना दिया है. जबकि सहजता से स्वीकार की हुई हर असफलता आदमी की काबिलियत बढ़ा देता है और सही मौका आने पर स्प्रिंग एक्शन की तरह वह कई गुना तेज़ी से ऊंचाई हासिल करता है . किसी भी परिस्थिति का गहनता से अवलोकन करना और सहज बुद्धि से निर्णय लेना सफल होने का पहला सूत्र है (ऑब्जरवेशन एवं कॉमन सेन्स ).
आज के दौर के सफलतम उद्यमी रतन टाटा ने कहा है कि मैं सही निर्णय लेने पर भरोसा नहीं करता बल्कि मैं सहज बुद्धि से निर्णय लेता हूँ और उन्हें सही साबित करने के लिए मेहनत करता हूँ . हम सब निर्णय लें फिर उससे बेहतरी लाने का पूरा प्रयास करें. इसी कामना के साथ यह अंक समर्पित …..

More Topics

इसे भी पढ़े