Total Users- 1,170,317

spot_img

Total Users- 1,170,317

Thursday, March 12, 2026
spot_img

Prabhas Injured : फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए प्रभास

साउथ सुपरस्टार प्रभास के पास इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं, जिनमें उनकी आगामी फिल्म ‘द राजा साब’ साल 2025 में रिलीज होगी। इसके साथ ही वह फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग में भी व्यस्त थे। हालांकि, हाल ही में प्रभास ने अपने फैंस को बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई है। इस चोट के कारण उन्हें एक बड़ा अवसर छोड़ना पड़ रहा है, जिसके लिए उन्होंने अपने फैंस से माफी भी मांगी।

प्रभास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि वह लंबे समय से जापान जाने के लिए उत्साहित थे, लेकिन शूटिंग के दौरान पैर में मोच आ गई। इस चोट के कारण अब उन्हें अपना जापान दौरा रद्द करना पड़ रहा है। फिलहाल, प्रभास ‘फौजी’ की शूटिंग से ब्रेक पर हैं। यह फिल्म एक्शन से भरपूर पीरियड ड्रामा है, जिसमें प्रभास एक सैनिक का किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म ‘फौजी’ के 2026 में रिलीज होने की संभावना है, लेकिन इसकी आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। इस फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं और इसे मैथ्री मूवी मेकर्स द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

इसे भी पढ़े