Total Users- 1,170,247

spot_img

Total Users- 1,170,247

Thursday, March 12, 2026
spot_img

थाईलैंड में छुट्टियां मना रही निया शर्मा, फुकेत की माया बे बीच पर समुद्र का उठा रहीं आनंद

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा इन दिनों थाईलैंड के फुकेत में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वे समुद्र की लहरों का मजा लेते और माया बे बीच की सैर करती नजर आ रही हैं। निया ने कैप्शन में लिखा, “बिल्कुल वहीं, जहां मैंने जाने की प्लानिंग की थी।”

निया एक वीडियो में ब्लैक स्विमसूट में समुद्र में डुबकी लगाते हुए दिखीं, साथ ही नाव पर मस्ती करते हुए समुद्र का लुत्फ उठा रही हैं। हाल ही में निया तब सुर्खियों में आई थीं, जब उनके ‘बिग बॉस’ में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिसे उन्होंने खारिज करते हुए अपने फैंस से माफी मांगी थी।

निया शर्मा ने 2010 में स्टार प्लस के शो ‘काली-एक अग्निपरीक्षा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ और ‘जमाई राजा’ जैसे शोज से लोकप्रियता हासिल की। हाल ही में वे कलर्स टीवी के शो ‘सुहागन चुड़ैल’ में चुड़ैल का किरदार निभाती नजर आई थीं। इसके अलावा, वे ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘झलक दिखला जा’ और अन्य रियलिटी शोज में भी हिस्सा ले चुकी हैं।

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद बना आजीविका का साधन

पारंपरिक कौशल, जैसे मिट्टी के बर्तन, कढ़ाई और लकड़ी...

इसे भी पढ़े