शाहरुख खान के शो ‘फौजी’ की टीवी पर वापसी, ‘फौजी 2’ का ऐलान

1989 में शाहरुख खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो ‘फौजी’ से की थी, जिसमें उन्होंने लीड किरदार निभाकर हर घर में अपनी पहचान बनाई थी। अब 35 साल बाद, ‘फौजी’ का सीक्वल ‘फौजी 2’ के नाम से वापसी कर रहा है। मंगलवार को इस शो का आधिकारिक ऐलान किया गया है। इस बार लीड रोल निभाने वाले हैं टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन। इसके साथ ही शो में गौहर खान, आशीष भारद्वाज, उत्कर्ष कोहली, और रुद्र सोनी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

‘फौजी 2’ का डायरेक्शन अभिनव पारीक द्वारा किया जा रहा है, और इसके प्रोड्यूसर संदीप सिंह हैं। शो का प्रीमियर दूरदर्शन पर होगा और इसका फॉर्मेट पहले से बिल्कुल नया होगा। विक्की जैन इस शो के लीड हीरो के साथ-साथ को-प्रोड्यूसर भी होंगे।

1980 के दशक में प्रसारित हुए ‘फौजी’ की कहानी भारतीय सेना के रंगरूटों के जीवन पर आधारित थी, और इसने शाहरुख खान को शोहरत दिलाई थी। अब इस नए सीक्वल से दर्शकों को एक बार फिर से पुराने शो की यादें ताजा होंगी।

More Topics

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक मानसून पूरी तरह...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर प्रदेशभर में जागरूकता, जांच और टीकाकरण अभियान को मिली गति

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित सभी जिलों में आयोजित हुए व्यापक जनजागरूकता...

इसे भी पढ़े