Total Users- 1,157,466

spot_img

Total Users- 1,157,466

Sunday, February 8, 2026
spot_img

जूस थेरपी – जानिये, कौन सा जूस किस बीमारी को दूर करता है

फलों का रस न केवल न्यूट्रिशंस देता है , बल्कि कई बीमारियों को आने से भी रोकता है। इसलिए जूस पीना बेहद जरूरी है। जूस थेरपी आपके लिए कई तरह के फायदेमंद हो सकती है। व्रत के साथ में जूस थेरपी आपकी पूरी बॉडी को रिफ्रेश कर देगी।
क्या हैं फायदे
– जूस में मिनरल्स , पोटैशियम , कैल्शियम , ऐंटि ऑक्सिडेंट्स , कैरोटिन और विटामिन सी की क्वॉन्टिटी बहुत ज्यादा होती है।
– फलों के रस में विटामिंस , न्यूट्रिशंस और नेचरल स्वीटनेस होती है। इसलिए कैलरीज का प्रतिशत बहुत कम होता है।
– जूस शरीर के इम्यून सिस्टम को ठीक बनाए रखता है।
– जूस हेक्टिक लाइफ को फ्रेश कर देता है।
– जूस फास्टिंग ( व्रत के दौरान जूस पीना ) से पाचन ठीक बना रहता है। – जूस ब्लड शुगर लेवल को बैलंस करता है।
– आप थकान फील नहीं करते और दिनभर एनर्जेटिक बने रहते हैं।
– बॉडी से हानिकारक तत्वों को बाहर कर शरीर को रिलैक्स कर देता है।
जूस थेरपी कैसे अपनाएं
जूस थेरपी लेने से पहले मेंटली प्रिपेयर होना जरूरी है। पूरे दिन पांच से छह बार अलग – अलग तरह के जूस पीएं। सबसे पहले दो गिलास नीबू पानी पीएं। उसके बाद कोई फ्रूट जूस लें। ऑरेंज जूस , टमाटर , गाजर और चुकंदर का जूस मिक्स कर पीएं। दोपहर में तरबूज का जूस पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। शाम को संतरा , सेब और अंगूर का जूस मिक्स करके पीएं। इस डाइट में फेरबदल करती रहें। आप जूस में पालक , बथुआ , खीरा जैसी चीजें भी जोड़ सकती हैं।
जूस के फायदे
चुकंदर का जूस : ये ब्लड को प्यूरिफाई करता है। इसमें मौजूद तत्व स्टमक को क्लीन रखते हैं।
गाजर का जूस : गाजर के जूस में मौजूद विटामिन ए लीवर के लिए बहुत अच्छा है। यह वजन कम करने , आंखों की रोशनी तेज करने और कैंसर से बचाने में मदद करता है।
पालक का जूस : रोज दो बार पालक का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
टमाटर का जूस : यह हार्ट से जुड़ी बीमारी की रोकथाम में मदद करता है।
खीरे का जूस : यह जॉइंट्स की बीमारियों से बचाए रखता है। इसेमें पोटैशियम की मात्रा बहुत होती है , जिससे किडनी फिट रहती है। इसके अलावा , हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और स्किन से जुड़ी बीमारियों को दूर करता है।
चेरी जूस : चेरी जूस में विटामिन सी और पोटैशियम की मात्रा बहुत ज्यादा है। यह एनीमिया जैसी बीमारी से दूर रखता है।
नीबू रस : यह वजन कम करता है। यही नहीं , बॉडी के दूषित पदार्थों को बाहर करता है और डायरिया से बचाता है।
पपीता का जूस : यह पाचन से जुड़ी बीमारियों को ठीक करता है।
अंगूर का जूस : ब्लड प्रेशर कम करता है। ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखता है।

More Topics

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े